LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

Bihar Election Counting: 'वोटों की गिनती में होगा बड़का खेला'? दूसरे चरण के मतदान के बाद तेजस्वी के दावे के क्या है मायने, कौन अधिकारी दे रहा अंदर की खबर

Bihar Election Counting: महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है। तेजस्वी के दावे से सियासी सरगर्मी तेज है। उनके दावे के मायने क्या है ये समझते हैं...

तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव के दावे के मायने - फोटो : News4nation

Bihar Election Counting: बिहार विधानसभा चुनाव आज अपने मंजिल पर पहुंचने वाला है। दोनों चरणों के मतदान के बाद आज 8 बजे से राज्य के 46 मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरु हो जाएगी। वोटों की गिनती से पहले राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रहा है। महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव दूसरे चरण के मतदान के बाद से ही दावा कर रहे हैं कि बीजेपी के ओर से वोटों की गिनती में गड़बड़ी कराने की कोशिश की जा रही है। तेजस्वी का दावा है कि बिहार में उनकी सरकार बनने जा रही है और अपनी हार को देख बीजेपी वोटों की चोरी करेगी। तेजस्वी यादव ने बीते दिन प्रेस कॉफ्रेंस कर इस बात का एक बार फिर दावा किया। तेजस्वी का कहना है कि बीजेपी के बड़े नेता फोन कर अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं प्लानिंग की जा रही है वोट चोरी की। यही नहीं तेजस्वी का दावा ये भी है कि जिन अधिकारियों को आदेश दिया जा रहा है वही अधिकारी उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दे रहे हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि तेजस्वी को खबर देने वाले अधिकारी हैं कौन? और तेजस्वी के दावे में कितनी सच्चाई है?

कुछ देर में शुरु होगा मतगणना 

कुछ ही देर में मतगणना शुरु हो जाएगा और धीरे धीरे सभी सीटों के रुझान सामने आने लगेंगे। रुझानों के बाद जैसे जैसे दिन चढ़ेगा यह साफ होते जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। सत्ता पक्ष का दावा है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने वाली है तो वहीं तेजस्वी का दावा है कि 18 नवंबर को वो सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि बिहार में इस बार बंपर वोटिंग हुई है। वोटिंग फीसदी आजादी के बाद सबसे अधिक 66.91 फीसदी रही। इस बार के चुनाव में कई रिकॉर्ड टूटे। पुरुषों से अधिक महिला वोटरों में अपने मत का प्रयोग किया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो जब जब वोटिंग फीसदी में बढ़ोत्तरी हुई है तब तब सरकार बदली है। ऐसे में तेजस्वी के दावे को सीधे तौर नाकार भी नहीं सकते हैं। तेजस्वी के इस आत्मविश्वास के पीछे भी कई वजह हैं। तेजस्वी के वादे हर घर नौकरी युवाओं को उनकी ओर आकर्षित कर सकती है। दूसरी ओर नीतीश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए अंतिम समय में दी गई कई योजनाएं भी चुनाव के परिणाम को एनडीए के पक्ष में ले जा सकती है। 

तेजस्वी के दावे- हम बनाएंगे सरकार 

हालांकि इन सब से अलग तेजस्वी यादव का के दो ही दावे हैं पहला दावा कि बिहार में तेजस्वी सरकार बनेगी और दूसरा दावा है कि बीजेपी वोटों की चोरी करने वाली है। तेजस्वी ने देर शाम महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की और फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसके पहले राजद एमएलसी सुनील कुमार ने प्रेस कॉफ्रेंस किया था और कहा कि यदि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई तो बिहार की हालात नेपाल और बांग्लादेश जैसी होगी। जिसके बाद तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर अपनी जीत का दावा किया और कहा कि हम लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बिहार की जनता जागरूक है और हर कदम पर हमारे साथ है। कोई भी अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेजस्वी ने एक बार फिर मतगणना प्रक्रिया पर शक जताते हुए कहा कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में गिनती के दौरान गड़बड़ी की संभावना को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपने एक्स (Twitter) पोस्ट में लिखा कि हमारे सभी उम्मीदवार और एजेंट सतर्क हैं। जनता के वोट की रक्षा के लिए हर स्तर पर निगरानी की जाएगी।” 

प्रशासन को सख्त आदेश 

इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि, सभी मतदाताओं ने महागठबंधन के पक्ष में वोट किया है। तेजस्वी ने कहा कि अगर प्रशासन 2020 वाली गलती करेगी या अपने लीमिट को क्रॉस करेगी तो जनता उनको जवाब देगी। प्रशासन किसी के इशारे पर काम करने से पहले सोचे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग एक प्रोपगेंडा बनाएंगे कि भाजपा के लोग चुनाव जीतेंगे, ये लोग डरे और बेचैन हैं, इसकी सत्ता जाने वाली हैं। ये लोग अधिकारियों को आदेश दे रहे हैं, उन्हीं अधिकारियों ने बताया है कि इनकी रणनीति है कि वोटों की गिनती को स्लो किया जाएं, महागठबंधन की जीती हुई सीटों की घोषणा ना हो और एनडीए के जीती हुई सीटों की घोषणा की जाए मीडिया के माध्यम से माहौल बनाया जाएगा कि प्रधानमंत्री बीजेपी दफ्तर जाने वाले हैं। तेजस्वी ने इन दावों के बाद कहा कि हमारी जीत निश्चित है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

तेजस्वी के दावे के मायने

तेजस्वी यादव के इन दावे के मायने को समझते हैं। मतदान से पहले ही तेजस्वी यादव दावा करते आ रहे हैं कि उनकी सरकार बनने जा रही है। चुनाव घोषणा के पहले एसआईआर को लेकर महागठबंधन ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाया और बिहार में राहुल गांधी के साथ तेजस्वी ने वोटर अधिकार यात्रा किया। मतदान के बाद लगातार राजद की ओर से दावा किया जा रहा है कि मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की जा रही है। वोटों की गिनती में गड़बड़ी होगी। राजनीतिक जानकारों की मानें तो कहीं ना कहीं तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी की ओर से यह धारणा बनाई जा रही है कि यदि महागठबंधन चुनाव को हारती है तो वो इस बात को दोहरा सकें कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यदि वोटों की गिनती में कभी गड़बड़ी होती है और प्रत्याशी को अपने जीत पर भरोसा होता है तो वो कानून का सहारा ले सकते हैं हालांकि राजद एमएसली की ओर से दंगे की धमकी दी जा रही है। राजनीतिक जानकारों की मानें तो कहीं ना कहीं तेजस्वी यादव और महागठबंधन इसी रणनीति के तहत काम कर रही है।