LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन में यूपी पुलिस, आज शाम 5 बजे से होगा बर्डर सील, अलर्ट जारी

Bihar Election 2025: बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसे लेकर यूपी पुलिस हर गतिविधि पर करीबी नजर बनाए हुए है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। आज शाम 5 बजे से बर्डर सील हो जाएगा।

यूपी पुलिस
अलर्ट पर यूपी पुलिस - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। बिहार से सटे कुशीनगर जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने चौकसी तेज कर दी है। बुधवार शाम 5 बजे से बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा, जो मतदान समाप्ति तक बंद रहेगा।

आज शाम से सील हो जाएगा बर्डर 

सूत्रों के अनुसार, कुशीनगर के तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक बैरियर और पुलिस चौकियों समउर बाजार, बहादुरपुर, तिनफेड़िया, लतवाचट्टी, बनकटा और रकबाराजा—पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच

मुख्य मार्गों के अलावा गांवों की पगडंडियों और कच्चे रास्तों से आने-जाने वालों को भी पुलिस की सख्त जांच से गुजरना पड़ेगा। बिना नंबर की गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। कुछ दिन पहले एसपी ने खुद समउर बाजार चौकी पर निरीक्षण कर बिहार से आई बिना नंबर की बोलेरो जब्त कराई थी।

सीओ के नेतृत्व में सघन गश्त

तमकुहीराज के सीओ राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने कस्बे में पैदल गश्त किया और सभी थानों के थानाध्यक्षों को बॉर्डर इलाकों में सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। बुधवार शाम 5 बजे से बॉर्डर सील रहेगा। किसी भी व्यक्ति या वाहन को जांच के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि बॉर्डर पर तैनात पुलिस कर्मियों को 24 घंटे निगरानी में रहने का आदेश दिया गया है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

NSIT
Nsmch