LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime: अस्पताल में डॉक्टरों की गुंडागर्दी, शव बनाया बंधक, परिजन हुए प्रदर्शन पर मजबूर

bettiah Doctors misconduct in hospital
अस्पताल में डॉक्टरों की गुंडागर्दी- फोटो : reporter

Bihar Crime:जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने न केवल मृतक के परिजनों से मारपीट की, बल्कि शव को भी बंधक बना लिया। इस अमानवीय व्यवहार से गुस्साए लोग अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो गए। प्रदर्शन के चलते ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं ठप हो गईं।पं चमपारण के बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। अस्पताल में लापरवाही से मरीज की मौत होने के बाद परिजनों ने इलाज में चूक का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया।

मौके पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और डॉक्टरों के व्यवहार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन और स्थानीय लोग डॉक्टरों की इस गुंडागर्दी और प्रशासन की लापरवाही से काफी आहत हैं।

अस्पताल प्रशासन ने फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है। डॉक्टरों के इस व्यवहार ने न सिर्फ परिजनों को मानसिक आघात पहुंचाया है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य क्षेत्र में भरोसे की भावना को भी हिला दिया है। इस घटना के बाद लोगों ने अस्पताल में मानवता और पेशेवर जिम्मेदारी के पालन की मांग तेज़ कर दी है।

पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी अब यह सुनिश्चित करना है कि ऐसी घटनाएँ भविष्य में दोबारा न हों और अस्पताल में मरीज और परिजन दोनों सुरक्षित रहें।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- आशीष कुमार