LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

धमाकेदार चुनावी समर में रक्षामंत्री की ललकार, राजनाथ का लालू कुनबा पर करारा वार, ऑपरेशन सिंदूर की वीरता गाथा से दहला मैदान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नीतीश सरकार के विकास मॉडल का बचाव करते हुए महागठबंधन पर तीखे हमले करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार की परछाईं तक नहीं पड़ी।

 Rajnath s Roar Sharp Attack on Lalu
धमाकेदार चुनावी समर में रक्षामंत्री की ललकार- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बांका के भेड़ा मोड़ मैदान में बुधवार को ऐसा जनसैलाब उमड़ा, मानो पूरा इलाका चुनावी उन्माद में डूब गया हो। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के आख़िरी दौर में रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के समर्थन में सभा को संबोधित किया। मंच पर कदम रखते ही मैदान भारत माता की जय , नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद और जय श्रीराम जैसे नारों से गूंज उठा। फूल-मालाओं, तिरंगों और भगवा झंडों से माहौल में राजनीतिक रोमांच घुल चुका था।राजनाथ सिंह ने रामनारायण मंडल को ईमानदार, सादगीपूर्ण और ज़मीनी नेता बताते हुए कहा कि रामनारायण जी ने जीवन भर जनता की सेवा की है। बांका की जनता भारी मतों से इन्हें जीताएगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने  नीतीश सरकार के विकास मॉडल का बचाव करते हुए महागठबंधन पर तीखे हमले करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार की परछाईं तक नहीं पड़ी। पर महागठबंधन के नेता आरोपों के जंजाल में फंसे हैं। NDA ने ईमानदारी से बिहार की सेवा की है।

Diarch GO

भोजपुरी तड़का लगाते हुए रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पहिले कहाला— सड़क बन जाइ त पुलिस घर पहुंच जाइ। अब देखीं, सड़क, पुल, हाइवे, अस्पताल, स्कूल, बिजली— सब चमकत बा। इसके बाद भीड़ तालियों और नारों से खौल उठी।

कांग्रेस पर हमला  करते हुए रक्षा मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले बॉर्डर के पास सड़क बनना नामुमकिन था। कांग्रेस सोचती थी कि सड़क बन गई तो दुश्मन घुस आएगा। पर मोदी जी ने सोच बदल दी अब बॉर्डर भी मज़बूत, हिंदुस्तान भी मज़बूत।उन्होंने दावा किया कि भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया में चौथे नंबर पर है और जल्द ही तीसरे पर होगी। चेतावनी के स्वर में बोले कि आज कोई पड़ोसी देश भारत को आंख उठाकर नहीं देख सकता। जो भारत को छेड़ेगा, भारत उसे छोड़ेगा नहीं।

NSIT
Nsmch

सभा भावुक तब हुई जब राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की शौर्यगाथा सुनाई और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ज़िक्र किया। कहा कि हमारे जवानों ने न केवल जान की बाज़ी लगाई, बल्कि बेटियों के सम्मान की रक्षा की मिसाल पूरी दुनिया के सामने रखी। सीमा पर सिंह-शेर खड़े हैं, दिल्ली में मज़बूत सरकार है, इसलिए भारत सुरक्षित है।

राज्यसभा सांसद सुवास बराला ने भी महागठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है। विकास, सुरक्षा और सम्मान—यही NDA का एजेंडा है।

रिपोर्ट- चंद्रशेखर भगत