LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: अशोक चौधरी ने बरबीघा विधानसभा में चलाया तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान, विकास के नाम पर मांगा समर्थन

Bihar Election 2025: उन्होंने कहा कि जब हमारा कोई प्रिय व्यक्ति अस्वस्थ होता है, तो हम जाति या धर्म नहीं देखते, बस मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। उसी तरह बिहार को भी अब जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट देना चाहिए।

Ashok Chaudhary
अशोक चौधरी का जनसंपर्क अभियान - फोटो : social media

Bihar Election 2025: बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने 29 अक्टूबर 2025 से शेखपुरा ज़िले के बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।

 पहले दिन कई पंचायतों का दौरा

अशोक चौधरी ने तेउस, जयरामपुर, कन्हौली, फत्तेपुर और जगदीशपुर वार्ड संख्या-3 सहित कई गांवों में जाकर स्थानीय लोगों, अभिभावकों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें जनता से अपार स्नेह, सम्मान और समर्थन मिला। उन्होंने इस दौरान राजग समर्थित जदयू प्रत्याशी डॉ. कुमार पुष्पंजय के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

दूसरे दिन भी जारी रहा जनसंपर्क

30 अक्टूबर 2025 को मंत्री चौधरी ने अपने जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए फिरंगी बिगहा, बिहटा, कुसुम्भा, अमानतपुर, ढेउसडीह, ढेउस बिगहा, देवले, नीमी, पांची, शेखोपुर और अम्बारी गांवों का दौरा किया। यहां भी उन्होंने लोगों से मुलाकात कर विकास के नाम पर मतदान करने की अपील की।

जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास को वोट दें

मतदाताओं से संवाद के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार में जो विकास हुआ है, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब हमारा कोई प्रिय व्यक्ति अस्वस्थ होता है, तो हम जाति या धर्म नहीं देखते, बस मदद के लिए आगे बढ़ते हैं। उसी तरह बिहार को भी अब जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट देना चाहिए। चौधरी ने कहा कि एक समय बिहार को “बीमारू राज्य” कहा जाता था, लेकिन आज यह देश के सबसे तेज़ी से विकसित होने वाले राज्यों में शामिल है।

NSIT
Nsmch

 नीतीश कुमार ही आत्मनिर्भर बिहार की गारंटी

ग्रामीण कार्य मंत्री ने कहा कि बिहार की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास का सपना केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे राजग उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं, ताकि विकास, सुशासन और स्थिरता की यह यात्रा लगातार जारी रहे। बरबीघा के विभिन्न इलाकों में मिले जन समर्थन और उत्साह से अभिभूत होकर श्री चौधरी ने कहा कि जनता का जो प्यार और विश्वास उन्हें मिला है, वह इस बात का प्रमाण है कि बरबीघा सहित पूरे बिहार में राजग की जीत सुनिश्चित है।