LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आरा में दिव्यांग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक लाए परिजन, मतदान कर दिया संदेश,इच्छाशक्ति सबसे बड़ी ताकत

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आरा जिले में लोकतंत्र का एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: आरा में दिव्यांग मतदाता को गो
आरा में दिव्यांग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक लाए परिजन- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आरा जिले में लोकतंत्र का एक प्रेरक दृश्य देखने को मिला। तरारी विधानसभा के उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुरमुरी के बूथ पर एक दिव्यांग मतदाता को उनके परिजन गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लाए, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। मतदाता ने व्हीलचेयर न होने के बावजूद वोट डाला और मिसाल पेश की कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए शरीर नहीं, ज़ज्बा सबसे अहम है।

मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने इस दृश्य को सराहा और तालियों से स्वागत किया। बूथ पर मौजूद वॉलिंटियर्स और सुरक्षाकर्मियों ने भी सहायता की और विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराई।

जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक  पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से चल रही है। हर कदम की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और वीडियोग्राफी की जा रही है।

आरा  जिले में भी सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों, गंभीर रूप से बीमार एवं दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा दिया है। उम्मीद है कि इस पहल से पहली बार मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

NSIT
Nsmch

बिहार चुनाव के बीच यह दृश्य स्पष्ट संदेश देता है कि इच्छाशक्ति और अधिकार जब साथ हों, तो लोकतंत्र सबसे मज़बूत होता है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार