LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: जनता का फूट पड़ा गुस्सा ,रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे से हिला बक्सर , विधायक मुन्ना तिवारी को झेलना पड़ा विरोध

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही बक्सर सदर सीट पर सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है।

Bihar Vidhansabha Chunav 2025
विधायक मुन्ना तिवारी को झेलना पड़ा विरोध- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही बक्सर सदर सीट पर सियासी तापमान तेजी से बढ़ गया है। इस बार जनता के सब्र का बाँध टूटता दिख रहा है। वादों और भाषणों की राजनीति से ऊब चुकी जनता अब अपने प्रतिनिधियों से काम का हिसाब मांग रही है। शनिवार को बक्सर के कमरपुर गांव में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक संजय तिवारी उर्फ़ मुन्ना तिवारी को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि कमरपुर की मुख्य सड़क वर्षों से बदहाल पड़ी है। बरसात में यह कीचड़ में बदल जाती है और गर्मी में धूल के गुबार से लोग बेहाल रहते हैं। “नेता लोग हर चुनाव में सड़क का वादा करते हैं, मगर नतीजा वही ढाक के तीन पात,” एक ग्रामीण ने कहा। लगातार अनदेखी से नाराज़ लोगों ने इस बार रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान कर दिया।

Diarch GO

जब विधायक मुन्ना तिवारी अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान गांव पहुंचे, तो नारेबाज़ी शुरू हो गई मुन्ना तिवारी मुर्दाबाद, रोड बनाओ वरना जाओ। माहौल इतना गरम हुआ कि कुछ समय के लिए कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दखल देना पड़ा। विधायक ने लोगों को समझाने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि चुनाव के बाद सड़क निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। मगर भीड़ का जवाब था कि अब भरोसे की नहीं, काम की जरूरत है। विरोध बढ़ता देख मुन्ना तिवारी को कार्यक्रम स्थल छोड़ना पड़ा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह विरोध केवल एक गांव का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र में पनप रहे असंतोष का संकेत है। वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्र ने कहा, “कमरपुर की यह घटना जनता के बदलते मूड की झलक है। अब लोग जाति या दल के बजाय विकास के मुद्दे पर वोट देने को तैयार हैं।”

NSIT
Nsmch

बक्सर सदर सीट पर इस बार मुकाबला रोचक है। एक ओर महागठबंधन के उम्मीदवार और वर्तमान विधायक मुन्ना तिवारी हैं, तो दूसरी तरफ एनडीए ने पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को मैदान में उतारा है। जनता किसे चुनेगी  वादे करने वाला या काम करने वाला  यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।फिलहाल, बक्सर की गलियों में एक ही नारा गूंज रहा है रोड नहीं तो वोट नहीं!

संदीप वर्मा की रिपोर्ट