LATEST NEWS

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

मोकामा में पहले पांच राउंड में अनंत सिंह का जलवा, छोटे सरकार ने हासिल की 5 हजार से ज्यादा की बढत

. पांच राउंड के गिनती के बाद अनंत सिंह 5546 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 19524 वोट मिला है जबकि वीणा देवी को 13978 मिला है.

Anant Singh
Anant Singh- फोटो : news4nation

Mokama :  बिहार के सबसे हॉट सीट मोकामा की मोकामा में शुरूआती गिनती में अनंत सिंह आगे चल रहे हैं, वहीं सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी पीछे चल रही हैं. पांच राउंड के गिनती के बाद अनंत सिंह  5546 वोटों से आगे चल रहे हैं. उन्हें 19524 वोट मिला है जबकि वीणा देवी को 13978 मिला है. वहीं जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष 2473 वोट ही पांचवें राउंड तक ला पाए. अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और दोनों बाहुबली नेता हैं।दोनों उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर मानी जा रही है। 

बाहुबली बनाम बाहुबली की लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की हॉट सीट मोकामा पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से आगे चल रहे हैं। मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में 64% मतदान हुआ था, और अब वोटों की शुरुआती गिनती में अनंत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह मैदान में हैं तो वहीं महागठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) मैदान में हैं। जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी टक्कर दे रहे हैं। 

पांच बार के विधायक हैं अनंत सिंह 

अनंत सिंह अब तक मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और छठी बार जीत के लिए मैदान में हैं। 2022 में सजायाफ्ता होने के कारण सीट खाली होने पर उन्होंने उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद से लड़ाकर जीत दिलाई थी। वे अब तक निर्दलीय, जेडीयू और राजद—तीनों के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

वीणा देवी की दावेदारी

वीणा देवी मुंगेर की पूर्व सांसद रही हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा भी आता है। उनके पति सूरजभान सिंह और देवर चंदन सिंह भी लोजपा से सांसद रह चुके हैं। इसलिए सीट पर उनका प्रभाव भी काफी मजबूत माना जाता है। मोकामा का चुनाव इस बार इसलिए भी केंद्र में रहा क्योंकि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के काफिलों में भिड़ंत के बाद उनके समर्थकों में झड़प हुई थी, जिसमें टाल क्षेत्र के बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले में अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं।

NSIT
Nsmch