LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

मोकामा के 'दादा' बने अनंत सिंह, वर्ष 2005 में 1769 वोटों से जीते थे छोटे सरकार, तीसरी बार जेल से बने विजेता

अनंत सिंह की मोकामा से वर्ष 2005 के बाद से यह लगातार छठी जीत है जबकि वर्ष 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजेता रही.

Anant Singh
Anant Singh - फोटो : news4nation

Mokama :  अनंत सिंह ने मोकामा में एक बार फिर जीत हासिल की है. मोकामा से वर्ष 2005 के बाद से यह लगातार उनकी छठी जीत है जबकि वर्ष 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी विजेता रही. अनंत सिंह ने इस बार जदयू के उम्मीदवार के तौर पर राजद प्रत्याशी और बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को करीब 29 हजार वोटों के बड़े अंतर से चुनाव हराया. मतगणना में 26 वें राउंड की गिनती के बाद अनंत सिंह 91416 वोट और वीणा देवी मात्र 63210 वोट हासिल कर पाई. वहीं तीसरे नम्बर पर जनसुराज के प्रियदर्शी पीयूष रहे जिन्होंने 19 हजार 365 वोट लाने में सफलता पाई. इस तरह अनंत सिंह ने बड़ी जीत हासिल की. मोकामा में 4609 वोट नोटा को पड़े. 

तीसरी बार जेल से जीते 

अनंत सिंह ने लगातार तीसरी बार जेल में रहकर चुनाव जीता है. उन्होंने वर्ष 2015 और 2020 का चुनाव जेल में रहने के दौरान ही जीता था. वहीं वर्ष 2022 के उपचुनाव में जब उनकी पत्नी नीलम देवी चुनाव जीती तब भी अनंत सिंह जेल में थे. अब वर्ष 2025 के चुनाव में भी अनंत सिंह जेल में रहने के दौरान ही ऐतिहासिक जीत हासिल किए हैं. जनता के बीच छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह को इस बार दुलारचंद यादव की हत्या के बाद गिरफ्तार किया गया. 

छोटे सरकार का ऐसे बड़ा हुआ कद 

जदयू से अनंत सिंह ने वर्ष 2005 के फरवरी चुनाव में 35 हजार 783 वोट हासिल किया था और उनके मुकाबले नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह को 33 हजार 914 वोट आए. तब अनंत सिंह मात्र 1769 वोटों से जीते. लेकिन नवम्बर 2005 के चुनाव में अनंत सिंह के जीत का मार्जिन बढ़कर 2835 वोट का हो गया. तब अनंत सिंह को 35 हजार 877 वोट आया था जबकि  नलिनी रंजन शर्मा उर्फ़ ललन सिंह को 33 हजार 42 वोट आया था. हालांकि वर्ष 2010 के चुनाव में अनंत सिंह का वोट बढ़कर 51 हजार 564 हो गया और उनके मुकाबले ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी 42 हजार 610 वोट लाने में सफल रही. उस चुनाव में अनंत सिंह ने 9954 वोटों से जीत हासिल की थी. 

निर्दलीय जीते अनंत 

वर्ष 2015 में अनंत सिंह का जलवा पूरे देश ने तब देखा जब हत्या के एक मामले में गिरफ्तार होने पर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा. तब अनंत सिंह को 54 हजार 5 वोट मिला जबकि जदयू के नीरज कुमार को 35 हजार 657 वोट आया था. अनंत ने उस चुनाव में 18 हजार 348 वोटों से जीत हासिल की. वर्ष 2020 में अनंत सिंह राजद के टिकट पर जीते. उन्हें 78 हजार 721 वोट आया जबकि जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को 42 हजार 964 वोट मिला. इस तरह अनंत सिंह ने 35 हजार 757 वोटों से जीत हासिल की. वहीं 2022 के उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर 16 हजार 741 वोटों से जीत हासिल की थी. नीलम देवी को 79 हजार 744 वोट मिला जबकि भाजपा की सोनम देवी को 63 हजार 3 वोट आया था .

NSIT
Nsmch