LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

बिहार विधानसभा में फिर से बाहुबलियों की भरमार! अनंत सिंह छठी बार बने विधायक, शहाबुद्दीन, अशोक महतो सहित इनका बढ़ा कद

बिहार के बाहुबली
बिहार के बाहुबली - फोटो : news4nation

Bihar Vidhansabha :  बिहार चुनाव परिणामों के अनुसार एनडीए ने इस बार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। भाजपा को 89, जदयू को 85, लोजपा (रामविलास) को 19, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को 5 और रालोमा को 4 सीटें मिली हैं। कुल मिलाकर एनडीए आराम से बहुमत के आंकड़े को पार करते हुए सरकार बनाने की स्थिति में है। वहीं राजद को 25, कांग्रेस को 6, एआईएमआईएम को 5, वामदलों को 3, आईआईपी को 1 और बसपा को 1 सीट पर सफलता मिली. हालांकि बिहार चुनाव में एक बार फिर बाहुबलियों को बड़े स्तर पर सफलता मिली है. 

बिहार चुनाव परिणाम पर गौर करें तो इस बार 14 ऐसे विधायक निर्वाचित होकर आये हैं जो बाहुबली हैं या दबंग और बाहुबली के परिवार हैं. इसमें एनडीए से 11 और महागठबंधन से 3 ऐसे विधायक निर्वचित हुए हैं जिनका खुद का या पति अथवा पिता का बाहुबल होने का इतिहास रहा है. 

चुनाव जीतने वाले बाहुबलियों में मोकामा : जदयू से अनंत सिंह, एकमा : जदयू से धूमल सिंह,  मटिहानी : राजद से बोगो सिंह,  कुचायकोट : जदयू से अमरेन्द्र पांडेय, रघुनाथपुर : शाहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा साहेब राजद से, मांझी : प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर जदयू से, बनियापुर : जदयू के केदारनाथ सिंह, जो प्रभुनाथ सिंह के भाई हैं, शाहपुर : विश्वेश्वर ओझा के पुत्र राकेश रंजन भाजपा से, तरारी : सुनील पांडेय के पुत्र विशाल प्रताप भाजपा से, संदेश : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राधाचरण साह, वारसलीगंज : अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी राजद से, नवादा :राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी, जदयू से, बेलगंज : जदयू की मनोरमा देवी, नवीनगर : आनंद मोहन के पुत्र चेतन आनंद जदयू से चुनाव जीते हैं. 

28 मंत्रियों को मिली जीत 

जारी परिणामों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट के 29 मंत्रियों में से 28 मंत्री अपनी-अपनी सीटों पर विजयी हुए हैं, जबकि केवल मंत्री सुमित कुमार सिंह को शिकस्त मिली है। यह परिणाम न सिर्फ एनडीए सरकार के प्रति जनसमर्थन को दर्शाते हैं, बल्कि जेडीयू–भाजपा के संयुक्त प्रदर्शन को भी मजबूत बनाते हैं।

NSIT
Nsmch