LATEST NEWS

  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक सम्मान,72 घंटे में अपहृत की सकुशल बरामदगी, फिर 10 अपराधियों को उम्रकैद;
  • Bihar News : बिहार के IPS आशीष भारती सहित 7 पुलिस अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता

  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले बने बीजेपी के साथी, गठबंधन धर्म की उड़ी धज्जियां!
  • Bihar Politics : दो निर्दलीयों की BJP में एंट्री से NDA में सियासी भूचाल! जेडीयू को हराने वाले

  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के साथ फिल्म विशेषज्ञों ने किया शिरकत
  • Bihar News : पटना में बनी फीचर फिल्म 'बोध' का बापू टावर में हुआ विशेष प्रदर्शन, कलाकारों के

  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की व्यवस्था खत्म
  • Bihar Electricity News : बिहार में नया बिजली कनेक्शन लेना हुआ आसान, 150 किलोवाट तक ‘फिजिकल वेरिफिकेशन’ की

  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को मिले भविष्य के नए विकल्प
  • Bihar News : सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना में ‘करियर काउंसलिंग मेला 2026’ का हुआ आयोजन, छात्रों को

मोकामा में अनंत सिंह ने हासिल की मजबूत बढ़त, 11 राउंड के गिनती के बाद छोटे सरकार हुए और मजबूत

11वें राउंड की गिनती पूरी होने तक अनंत सिंह 1,16,344 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 42,002 वोट मिले हैं, जबकि वीणा देवी को 28,368 वोट प्राप्त हुए हैं।

Anant Singh
Anant Singh- फोटो : news4nation

Mokama : मोकामा विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला एक बार फिर अनंत सिंह के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है। मतगणना की शुरुआत से ही सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी पिछड़ती दिख रही हैं। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने तक अनंत सिंह 1,16,344 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 42,002 वोट मिले हैं, जबकि वीणा देवी को 28,368 वोट प्राप्त हुए हैं।

जनसुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष 11 राउंड में केवल 8,480 वोट ही जुटा सके हैं। मोकामा में यह मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प माना जा रहा था, खासकर इसलिए क्योंकि अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार बाहुबली नेताओं के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि चुनाव को कांटे का बताया जा रहा था, लेकिन शुरुआती रुझानों में बढ़त स्पष्ट तौर पर अनंत सिंह के पक्ष में दिख रही है।


बाहुबली बनाम बाहुबली की लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की हॉट सीट मोकामा पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से आगे चल रहे हैं। मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में 64% मतदान हुआ था, और अब वोटों की शुरुआती गिनती में अनंत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह मैदान में हैं तो वहीं महागठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) मैदान में हैं। जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी टक्कर दे रहे हैं। 

पांच बार के विधायक हैं अनंत सिंह 

अनंत सिंह अब तक मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और छठी बार जीत के लिए मैदान में हैं। 2022 में सजायाफ्ता होने के कारण सीट खाली होने पर उन्होंने उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद से लड़ाकर जीत दिलाई थी। वे अब तक निर्दलीय, जेडीयू और राजद—तीनों के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

NSIT
Nsmch

वीणा देवी की दावेदारी

वीणा देवी मुंगेर की पूर्व सांसद रही हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा भी आता है। उनके पति सूरजभान सिंह और देवर चंदन सिंह भी लोजपा से सांसद रह चुके हैं। इसलिए सीट पर उनका प्रभाव भी काफी मजबूत माना जाता है। मोकामा का चुनाव इस बार इसलिए भी केंद्र में रहा क्योंकि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के काफिलों में भिड़ंत के बाद उनके समर्थकों में झड़प हुई थी, जिसमें टाल क्षेत्र के बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले में अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं।