LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

विजय कुमार सिन्हा का बढ़ेगा कद! अमित शाह का बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान, लखीसराय में श्रीबाबू के नाम पर होगा मेडिकल कॉलेज

2020 से 2025 के बीच विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके विजय सिन्हा को बिहार चुनाव के बाद और बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी. अमित शाह ने यह घोषणा की है.

 Amit Shah/Vijay Kumar Sinha
Amit Shah/Vijay Kumar Sinha- फोटो : news4nation

Amit Shah : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लखीसराय के केआरके हाई स्कूल मैदान में जनसभा में संबोधित करते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को और बड़ा बना देंगे। उन्होंने कहा कि लखीसराय मेडिकल कॉलेज का नाम श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने विजय सिन्हा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लखीसराय का विकास इन्हीं के नेतृत्व में हो रहा है। 

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है। 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का...आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया और बिहार में नए विकास की शुरुआत की। 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छठ मइया का अपमान किया। शाह ने कहा कि कल राहुल बाबा आए और उन्होंने पीएम मोदी को अपमानित करने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन पीएम मोदी का अपमान करके उन्होंने छठी मैया का भी अपमान किया। उन्होंने कहा कि जो लोग छठ पूजा मनाते हैं वे नाटक करते हैं। राहुल बाबा, आप छठी मैया के महत्व और आस्था को नहीं समझेंगे। न ही आपकी मां समझेगी। आप पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपके कार्यकर्ताओं ने मोदी जी की मां का अपमान किया। जब 14 नवंबर को बक्से खुलेंगे, तो (महागठबंधन) का सफाया हो जाएगा।"

शाह ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है।

NSIT
Nsmch

शाह ने महागठबंधन के मेनिफेस्टो को झूठा बताया, इन लोगों के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं, इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो पा रहे हैं,  ये झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है.

कमलेश की रिपोर्ट