LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: सीएम नीतीश नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री, नवादा में पूर्व सीएम का बड़ा खुलासा, एनडीए की बढ़ी टेंशन

Bihar Election 2025: भाजपा ने सीएम नीतीश को दरकिनार कर दिया है। पूर्व सीएम ने महागठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए मंच से बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब सीएम नहीं बनेंगे...

अखिलेश यादव
पूर्व सीएम का बड़ा बयान - फोटो : reporter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर हैं। पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। वहीं दूसरे चरण का प्रचार प्रचार तेजी से जारी है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नीतीश कुमार को किनारे कर दिया है, और वे अब मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।

नीतीश कुमार नहीं बनेंगे सीएम

अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को नवादा की सभा में नहीं देखा गया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो से भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अनुपस्थित रहे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा उन्हें महत्व नहीं दे रही है।

अखिलेश यादव का बड़ा बयान 

आईटीआई मैदान में आयोजित इस सभा में महागठबंधन के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव, गोविंदपुर प्रत्याशी पूर्णिमा यादव, वारसलीगंज प्रत्याशी अनीता कुमारी, रजौली प्रत्याशी पिंकी भारती और मुस्लिम समुदाय के नेता पूर्व एमएलसी सलमान राजी मुन्ना ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। सभी प्रत्याशियों ने अपने भाषणों में भाजपा के '400 पार' के नारे को रोकने में अखिलेश यादव की भूमिका की सराहना की।

महागठबंधन को जीताने की अपील 

मंच पर आते ही अखिलेश यादव ने लोगों से तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने और महागठबंधन के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधते हुए पूछा कि वे किस मुंह से बिहार में जनसभाएं कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में रोजगार और किसानों को खाद जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

NSIT
Nsmch

नीतीश कुमार को भाजपा ने किया दरकिनार

अखिलेश यादव ने एनडीए पर भी हमला बोलते हुए दोहराया कि नीतीश कुमार की अनुपस्थिति दर्शाती है कि भाजपा ने उन्हें दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब दूसरों को माला पहनाते हुए दिख रहे हैं। आईटीआई मैदान में भारी भीड़ देखी गई, और अखिलेश यादव ने मतदाताओं से अपील की। उन्होंने जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह पर भी हमला किया। 

नवादा से अमन की रिपोर्ट