LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

सीमांचल में एआईएमआईएम की धांसू एंट्री, ओवैसी ने राजद की उड़ाई नींद, कहा-'तेजस्वी भी दाढ़ी और टोपी देखकर मुसलमानों को चरमपंथी कहने लगे हैं'

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सीमांचल में एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री ने चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है।

AIMIM enters Seemanchal
सीमांचल में एआईएमआईएम की धांसू एंट्री- फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: सीमांचल में एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री ने चुनावी समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है। पहले चरण के मतदान के बाद अब राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है, खासकर उन सीटों पर जहां मुस्लिम वोट निर्णायक भूमिका निभाते हैं।

प्राणपुर विधानसभा में अपने उम्मीदवार आफताब आलम के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने भाजपा के साथ-साथ राजद पर खुलकर हमला बोला। मंच से उन्होंने तेजस्वी यादव पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि “तेजस्वी अब मोदी के छोटे भाई की तरह उसी राह पर चल पड़े हैं। जिन मुद्दों पर पहले मोदी मुसलमानों के खिलाफ बयान देते थे, अब तेजस्वी भी दाढ़ी और टोपी देखकर मुसलमानों को चरमपंथी कहने लगे हैं।”

ओवैसी ने दावा किया कि सीमांचल के मुसलमान इस बयानबाज़ी का जवाब 11 नवंबर को होने वाले मतदान में देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यधारा की पार्टियाँ केवल चुनावी मौसम में मुसलमानों के वोट मांगती हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उनके मुद्दों को भूल जाती हैं।

प्राणपुर में मुकाबला रोचक

प्राणपुर सीट पर आफताब आलम के मैदान में उतरने से लड़ाई त्रिकोणीय होती दिख रही है। स्थानीय समीकरणों के कारण यहां वोटों का ध्रुवीकरण तेज होने की संभावना है। एआईएमआईएम इस बार सीमांचल में कई सीटों पर पूरी ताकत से उतर चुकी है और पार्टी को उम्मीद है कि वह पिछले विधानसभा चुनाव के प्रदर्शन को दोहरा सकती है, जब उसने पहली बार सीमांचल में चौंकाने वाला दखल दिया था।

NSIT
Nsmch

ओवैसी फैक्टर

सीमांचल के पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया में मुस्लिम आबादी अधिक है और यही वजह है कि ओवैसी की सभाओं पर अन्य दलों की भी पैनी नज़र है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ओवैसी का वोट शेयर भले कम हो, पर जहाँ-जहाँ मुकाबला करीबी है, वहाँ उनका प्रवेश समीकरण बदल सकता है। कई सीटों पर यह फैक्टर पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगा सकता है, जिससे चुनाव परिणाम अप्रत्याशित हो सकते हैं।

पहले चरण के बाद अब निगाहें दूसरे चरण की सीटों पर हैं, और जैसे-जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है, सीमांचल की राजनीति और तीखी होती जा रही है। ओवैसी लगातार सभाएँ कर रहे हैं और मुख्यधारा की पार्टियाँ भी अपने सम्मेलन और रोड शो तेज कर चुकी हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह