LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Tejashwi Yadav: RJD की हार के बाद पहली बड़ी बैठक, तेजस्वी करेंगे करारी पराजय के कारणों का पोस्टमॉर्टम

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद RJD अब आत्ममंथन मोड में है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं।

Tejashwi Yadav
तेजस्वी करेंगे करारी पराजय के कारणों का पोस्टमॉर्टम- फोटो : social Media

Tejashwi Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद RJD अब आत्ममंथन मोड में है। इसी क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में पार्टी के उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक कर सकते हैं। यह बैठक सोमवार को  सुबह 11 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है, जिसमें उन सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है जो चुनाव में हार का सामना कर चुके हैं।

तेजस्वी यादव इस बैठक में हार के कारणों और संगठनात्मक कमजोरियों पर फीडबैक लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि पार्टी की रणनीति, टिकट वितरण और सहयोगियों के साथ तालमेल पर भी चर्चा हो सकती है।

चुनाव परिणामों के बाद लालू परिवार में तनाव भी गहराया है। लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या ने शनिवार देर रात राबड़ी आवास छोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव और उनके करीबी संजय यादव व रमीज पर मानसिक प्रताड़ना और परिवार को तोड़ने के गंभीर आरोप लगाए।

RJD की करारी पराजय ने न केवल पार्टी का मनोबल गिराया है, बल्कि परिवार और संगठन दोनों में खींचातानी बढ़ा दी है। ऐसे में तेजस्वी यादव के सामने पार्टी को संभालने के साथ-साथ परिवार की अंदरूनी कलह को शांत करना भी एक बड़ी चुनौती बन गया है।

NSIT
Nsmch