LATEST NEWS

  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हुई शामिल
  • Bihar News : अलीनगर से बीजेपी विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा की

  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल भी जारी रही परंपरा, उमड़ी भारी भीड़
  • Vijyadashmi 2026 : मोहनिया में विजयादशमी पर धू-धूकर जले रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले, लगातार 11वें साल

  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो मेरी तरफ...न नीरज की तरफ
  • MLC Election : नीतीश कुमार को MLC चुनाव से कोई मतलब नहीं...अनंत सिंह ने किया खुलासा, कहा-न वो

  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम' के जयकारों से गूंज उठा शहर
  • हाजीपुर में 65 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन: अक्षयवट राय स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, 'जय श्री राम'

  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल
  • मेदांता में भर्ती जेडीयू के एमएलसी नीरज कुमार से मिलने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, जाना स्वास्थ्य का हालचाल

मोकामा में चुनाव के बाद शुरू हुआ जानलेवा हमलों का दौर, निर्दलीय प्रत्याशी के खिलाफ मामला दर्ज, अनंत-सूरजभान के गढ़ में नया सियासी मोड़

Mokama Rahul Gandhi
Mokama Rahul Gandhi - फोटो : news4nation

Mokama : मोकामा में विधानसभा चुनाव का मतदान सम्पन्न होने के बाद भी सियासी रंजिश जारी है. मोकामा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले राहुल कुमार पर एक इंजीनियर युवक ने जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. दरअसल, पहले राहुल ने मोकामा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि  शिवम कुमार ने रविवार रात उन पर हमला किया. वहीं सोमवार को इस मामले में शिवम कुमार की ओर से बताया गया कि हमला उनपर हुआ है और राहुल कुमार ने हमला किया है. राजद नेता रामशंकर सिंह के पुत्र शिवम को उपचार के लिए पटना के राजवंशी नगर के सरकारी अस्पताल लोक नायक जय प्रकाश नारायण में दाखिल कराया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक शिवम का हाथ टूट गया है. 

पीड़ित युवक के पिता और राजद नेता रामशंकर सिंह ने बताया कि चुनाव कार्यालय के लिए राजद प्रत्याशी वीणा देवी को उन्होंने अपना मकान दिया था, इसी कारण राहुल ने उनके बेटे पर हमला किया. निर्दलीय उम्मीदवार राहुल कुमार ने इंजीनियर की सोने की चेन भी छीन ली। पूरे मामले पर दोनों तरफ से मोकामा थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सीसीटीवी कैमरे जुटाने में लगी है और मामले की जांच कर रही है।  

दरअसल, मोकामा में जदयू से अनंत सिंह और राजद से पूर्व सांसद तथा बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी में मुख्य मुकाबला है. वहीं जनसुराज की ओर से प्रियदर्शी पीयूष उम्मीदवार रहे. राहुल कुमार ने सेब छाप चुनाव चिन्ह पर किस्मत आजमाया था. अब चुनाव के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है कि उन्होंने शिवम पर हमला किया है. हालांकि राहुल ने भी शिकायत दर्ज कराई है. 

मोकामा सीट पर पिछले दिनों भी हिंसक घटनाएं हो चुकी हैं। जनसुराज प्रत्याशी प्रियदर्शी पीयूष के समर्थक और कई मामलों में आरोपी रहे दुलारचंद यादव की चुनाव प्रचार के दौरान हत्या हुई थी । उसके बाद अनंत सिंह की गिरफ्तारी भी हुई थी।  

NSIT
Nsmch

विकास की रिपोर्ट