LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: मोकामा के बाद बाढ़ में भी सियासी खून-खराबा! आरजेडी प्रत्याशी लल्लू मुखिया पर कत्ल की धमकी देने का आरोप, FIR दर्ज

मोकामा में दुलारचंद यादव का क़त्ल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बाढ़ विधानसभा सीट से हिंसा की सनसनीख़ेज़ खबर सामने आई है।

RJD s Lallu Mukiya
मोकामा के बाद बाढ़ में भी सियासी खून-खराबा! - फोटो : reporter

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: बिहार की सियासत इन दिनों बुलेट, बॉडीगार्ड और  बैलेट -धमकी के बीच फँसी दिखाई दे रही है। चुनावी मैदान में नारे और वादों से ज़्यादा हवाओं में बारूद की गंध महसूस हो रही है। मोकामा में दुलारचंद यादव का क़त्ल अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि अब बाढ़ विधानसभा सीट से हिंसा की सनसनीख़ेज़ खबर सामने आई है। यहाँ आरजेडी उम्मीदवार रणवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया और उनके साथियों पर जेडीयू समर्थकों को जान से मारने की धमकी, अपहरण और मारपीट का संगीन इल्ज़ाम लगा है।

जेडीयू कार्यकर्ता करण कुमार ने पंडारक थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। करण कुमार का दावा है कि 3 नवंबर की शाम उन्हें ज़बरदस्ती एक गाड़ी में बैठाया गया, जिसमें लल्लू मुखिया, उनके भाई रणवीर यादव, जिला परिषद सदस्य रामबाबू और अवधेश यादव समेत कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि रास्ते में उनसे दबाव बनाकर कहा गया कि वे राजद का प्रचार करें। इंकार करने पर उन्हें बेरहमी से पीटा गया और "मारे डालेंगे" जैसी हत्या की धमकी दी गई।

Diarch GO

शिकायतकर्ता के मुताबिक़, जान बचाने के लिए वह किसी तरह भागकर पंडारक थाने पहुँचे। उनके अनुसार अब भी उनकी जान को ख़तरा बना हुआ है। पुलिस ने आवेदन लेकर जाँच शुरू करने की पुष्टि की है।

दूसरी ओर, आरजेडी खेमे की ओर से इस पूरे मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। चुनावी दौड़ में आरोप-प्रतिआरोप आम हैं, मगर इस घटना ने बाढ़ सीट का तापमान और बढ़ा दिया है।

NSIT
Nsmch

उधर मोकामा भी लगातार सुर्ख़ियों में है।यहाँ 30 अक्टूबर को हुए टकराव में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत के बाद सियासत उबल रही है। दावा है कि पहले गोली मारी गई, फिर गाड़ी से कुचलकर हत्या की गई। उसी केस में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई और अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बिहार की राजनीति में यह दौर ऐसे गुज़र रहा है, जहाँ बैनर और पोस्टर से ज़्यादा, गोलियों और धमकियों की चर्चाएँ हो रही हैं। जनता वोट देगी या ज़िंदगी बचेगी यह सवाल अब फिज़ाओं में तैर रहा है।