LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: रितु जायसवाल ने बीजेपी के बाद अब राजद प्रत्याशी के नामांकन रद्द कराने की कर दी मांग, तेजस्वी से की बड़ी अपील

Bihar Election 2025: रितु जायसवाल ने बीजेपी के प्रत्याशी के बाद अब राजद प्रत्याशी के नामांकन को रद्द करवाने के लिए मोर्चा खोल दी है। राजद प्रत्याशी के एफडेविट में उम्र में अंतर को लेकर उन्होंने सवाल खड़ा किया है...

तेजस्वी यादव रितु जायसवाल
रितु जायसवाल की मांग - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब सभी पार्टी चुनाव प्रचार में जुटी है। इसी बीच राजद की बागी रितु जायसवाल ने परिहार से पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रितु जायसवाल परिहार से निर्दलीय मैदान में हैं। नामांकन के बाद से ही रितु जायसवाल बीजेपी और राजद प्रत्याशी पर हमलावर हैं। बीते दिन रितु जायसवाल ने बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन को रद्द करने के लिए चुनाव आयोग से अपील की तो वहीं आज रितु जायसवाल ने राजद प्रत्याशी के नामांकन को रद्द करने के लिए आवाज उठा दी है। रितु जायसवाल ने तेजस्वी यादव से अपील की है कि राजद प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाए और उन्हें महागठबंधन समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी घोषित किया जाए। बता दें कि रितु जायसवाल परिहार से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन राजद ने स्मिता गुप्ता को टिकट दे दिया जिससे नाराज रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ होकर निर्दलीय नामांकन कर लिया है। वहीं अब रितु जायसवाल बीजेपी और राजद प्रत्याशियों के नामांकन को रद्द कराने में जुटी हैं। 

रितु जायसवाल का तेजस्वी से अपील 

रितु जायसवाल ने सुबह सुबह अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि, "आदरणीय तेजस्वी जी, पार्टी ने मुझे परिहार से दूर भेजना चाहा और मैंने बगावत का रास्ता चुना। गलती दोनों तरफ से हुई। परंतु जिस व्यक्ति के कारण यह पूरा विवाद उत्पन्न हुआ, उसने भी एक गंभीर भूल की है। RJD उम्मीदवार ने अपने नामांकन पत्र के साथ संलग्न चारों एफिडेविट में अपनी उम्र 49 वर्ष अंकित की है, जबकि मतदाता सूची के अनुसार उनकी वास्तविक आयु 43 वर्ष है। यह स्पष्ट रूप से झूठा एफिडेविट है, जिसके कारण उनका नामांकन निरस्त हो जाना चाहिए था। ऐसे प्रत्याशी अगर जीत भी गए तो कोर्ट में केस चलेगा, और कुछ दिनों के बाद उनको सीट गंवानी पड़ेगी।

राजद प्रत्याशी का रद्द हो नामांकन 

उन्होंने आगे कहा कि, परिहार के विकास के लिए यह आवश्यक है कि यहां के वर्तमान विधायक की हार सुनिश्चित की जाए। यहां वर्तमान विधायक और रितु जायसवाल के बीच सीधी टक्कर है और RJD उम्मीदवार की जीत की संभावना नगण्य है। उनकी मौजूदगी केवल वोटों के बिखराव का कारण बनेगी, जिससे वही लोग फिर से जीत जाएंगे जिन्होंने परिहार को पिछले 15 वर्षों से अंधेरे में रखा है। आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। यदि RJD उम्मीदवार अपना नाम वापस ले लें और मुझे महागठबंधन समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार घोषित किया जाए, तो यह राजनैतिक रूप से समझदारी भरा निर्णय और परिहार की जनता के प्रति आपकी संवेदनशीलता का प्रमाण होगा। निर्णय आपको करना है। परिहार आपको आशा भरी नज़रों से देख रहा है।

बीजेपी प्रत्याशी का भी रद्द हो नामांकन

बीते दिन रितु जायसवाल ने बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द कराने को लेकर मोर्चा खोला था।  उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि, परिहार की वर्तमान विधायक गायत्री देवी जी ने अपने affidavit के Part A में यह बताया है कि उनके पास जो स्वार्जित अचल संपत्ति (self acquired immovable asset) है। उसकी वर्तमान मार्केट वैल्यू 83 लाख रुपए है। वहीं, Part B में उन्होंने बताया है कि उनके पास स्वार्जित अचल संपत्ति की वर्तमान मार्केट वैल्यू 59 लाख है। इस प्रकार Part A में दी गई जानकारी और Part B में दी गई जानकारी आपस में मेल नहीं खाती है। इस आधार पर ही उनका नॉमिनेशन रद्द हो जाना चाहिए था। लेकिन, नहीं किया गया।  

NSIT
Nsmch