LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर 1314 उम्मीदवार, हर तीसरा उम्मीदवार दागी, आज हर हाल में करना होगा ये काम, चुनाव आयोग की सख्ती

Bihar Election 2025:

वोट
चुनाव आयोग की सख्ती - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों पर 1314 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 423 उम्मीदवार यानी करीब 32 प्रतिशत आपराधिक छवि वाले हैं। आंकड़ों को देखें तो हर तीसरा उम्मीदवार दागी मिलेगा। निर्वाचन विभाग के मुताबिक, सभी दागी उम्मीदवारों को मंगलवार तक अपने अपराध से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।

दागी उम्मीदवारों को देनी होगी आपराधिक जानकारी 

चुनाव आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि ऐसे उम्मीदवारों को अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि तीन बार सार्वजनिक रूप से प्रकाशित करनी होगी। इसकी निगरानी स्वयं आयोग करेगा। इसका उद्देश्य मतदाताओं को उम्मीदवारों के चरित्र और पृष्ठभूमि की जानकारी देकर पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करना है। मोकामा हत्याकांड को लेकर चुनाव आयोग सख्त है और सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। 

 8 वाहन, डीजे और लाउडस्पीकर जब्त

चुनाव आयोग के सख्त आदेश के बाद आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस सतर्क मोड में है। सोमवार को मनेर, पालीगंज और सिगोड़ी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 8 वाहन, 4 लाउडस्पीकर, 1 डीजे साउंड सिस्टम और 1 जेनरेटर जब्त किए गए। मनेर के महिनावां के पास फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप को पकड़ा। वाहन पर एक राजनीतिक दल का प्रचार बैनर और डीजे साउंड लगा हुआ था। इस मामले में मनेर थाने में केस दर्ज किया गया है। पालीगंज के भरतपुरा मोड़ के पास बिना अनुमति कई वाहनों के साथ प्रचार कर रहे एक दल के उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 वाहन जब्त किए गए। पालीगंज सीओ के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। सिगोड़ी के नोनियाचक के पास बिना अनुमति प्रचार कर रहे एक वाहन को पकड़ा गया। इस मामले में दुल्हिनबाजार सीओ के आवेदन पर केस दर्ज हुआ है। 

मतदान के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी पूरी

दूसरी ओर, मतदान के दिन निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर भी तैयारी की जा रही है। दरअसल, पटना जिले में 6 नवंबर को मतदान होना है। इस दिन सभी 5677 मतदान केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। पेसू (PESU) ने सभी डिवीजनों के इंजीनियरों और कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है। किसी भी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में फीडर की तुरंत पैट्रोलिंग कर सप्लाई बहाल की जाएगी। इसकी मॉनिटरिंग सीधे बिजली कंपनी मुख्यालय से की जाएगी।

NSIT
Nsmch

पटना के 14 विधानसभा सीटों पर मतदान

पटना जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की संख्या  मोकामा (342), बाढ़ (349), बख्तियारपुर (351), दीघा (503), बांकीपुर (422), कुम्हरार (435), पटना साहिब (410), फतुहा (350), दानापुर (411), मनेर (406), फुलवारी (461), मसौढ़ी (443), पालीगंज (370) और बिक्रम (424) है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और निर्बाध मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा और सुविधाओं के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।