LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के बीच 10 पुलिसकर्मी लापता, 7 महिला सिपाही भी शामिल, प्रशासन में मचा हड़कंप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जानकारी सामने आ रही है कि 10 पुलिसकर्मी लापता हो गए हैं। जिनमें 7 महिला सिपाही भी शामिल है। इस घटना के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

बिहार पुलिस
10 पुलिसकर्मी लापता - फोटो : social media

Bihar Election 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार 10 पुलिसकर्मी गायब हो गए हैं। जिनमें 7 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी 10 पुलिसकर्मियों ने अबतक बिहार चुनाव में एक दिन भी योगदान नहीं दिया है। इस खबर के सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इन 10 पुलिसकर्मियों ने 7 महिला सिपाही और 3 पुरुष सिपाही शामिल हैं।  

पुलिस मुख्यालय ने दी जानकारी 

बिहार पुलिस मुख्यालय ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। जारी पत्र में कहा गया है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण के मतदान के लिए (11 नवंबर) पटना जिला से कुल 3429 हवलदार और सिपाहियों को अन्य जिलों में भेजा गया था। जिनमें सीतामढ़ी जिले के लिए 1153, गया जी के लिए 577, शिवहर के लिए 49, भागलपुर के लिए  578, जमुई के लिए 308, अरवल के लिए 67 और नवादा के लिए 697 बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 

अब तक नहीं दिया योगदान  

पत्र में आगे बताया गया कि सभी की नियुक्ति 7 नवंबर से मतदान होने तक के लिए की गई थी। लेकिन सीतामढ़ी जिला में तैनात 10 सिपाहियों के द्वारा अब तक योगदान नहीं दिया गया है। ये सभी 10 पुलिसकर्मी लापता हैं। उन्हें पटना में तो योगदान दिया है लेकिन सीतामढ़ी में तैनाती होने के बाद अब तक उन्होंने योगदान नहीं दिया है और ना ही उनकी कोई खबर है। 

ये 10 पुलिसकर्मी लापता

10 पुलिसकर्मियों में सिपाही रविकांत निरज, संजय कुमार, अमित कुमार तो वहीं महिला सिपाही नेहा कुमारी, नीलम कुमारी, सपना कुमारी, स्मिता कुमारी, रुबी कुमारी और चित्रा चंद्रवंशी शामिल है। पुलिस मुख्यालय का कहना है कि इन सभी पुलिसकर्मियों द्वारा सीतामढ़ी जिला में योगदान नहीं करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से वेतन धारित किया जाता है। लेखपाल तद्नुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 

NSIT
Nsmch