LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन, अब जेईई एडवांस्ड पर फोकस

विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से पूरे सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में अपनी जगह सुनिश्चित

जेईई मेन 2026 में विद्या विहार करियर प्लस का शानदार प्रदर्शन

पूर्णिया: विद्या विहार करियर प्लस (वीवीसीपी) ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट परिणामों से पूरे सीमांचल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जेईई मेन 2026 में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार परसेंटाइल हासिल कर देशभर के प्रतिष्ठित एनआईटी संस्थानों में अपनी जगह सुनिश्चित की है। 

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सूरज कुमार ने 97.71 परसेंटाइल, अनुराग शंकर ने 97.07 परसेंटाइल, शिवांकर कुमार ने 95.14 परसेंटाइल,हर्षित ने 94.21 परसेंटाइल, आयुष्का परी ने 91.63 परसेंटाइल, परमजीत सिंह ने 91.09 परसेंटाइल, गौरव कुमार ने 87.41 परसेंटाइल तथा अथर्व वर्मा ने 85.55 परसेंटाइल प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। 

Diarch GO

इन शानदार परिणामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए वीवीसीपी के निदेशक प्रशांत शंकर ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के अनवरत परिश्रम, शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन और अभिभावकों के  दृढ़ विश्वास का संयुक्त परिणाम है। वहीं वीवीजीआई के सचिव राजेश मिश्रा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वीवीसीपी निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान कर रहा है, जिससे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। 

उन्होंने आगे बताया कि जेईई मेन में इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब सभी छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी में जुट गए हैं। संस्थान द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए “जेईई एडवांस्ड टच डाउन सेशन”, गहन अभ्यास मॉड्यूल, नियमित टेस्ट सीरीज़ और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से तैयारी को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि छात्र आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान प्राप्त कर सकें। 

NSIT
Nsmch

यह उत्कृष्ट परिणाम न केवल वीवीसीपी की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सही दिशा और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। संस्थान भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।