UPSC News: UPSC में इंटरव्यू राउंड से हो गए हैं बाहर तो घबराइए नहीं, आपकी नौकरी है पक्की ! अभ्यर्थियों को ऐसे आयोग देगा जॉब

UPSC News: अगर आप UPSC में इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गए हैं और आपका चयन किसी कारणवश नहीं हुआ है तो अब आपको घबराने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि आपकी नौकरी पक्की है। आइए जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा..

UPSC Pratibha Setu portal
UPSC Pratibha Setu portal - फोटो : social media

UPSC News: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने उन उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी पहल की है जो सिविल सेवा परीक्षा में इंटरव्यू राउंड तक पहुंचते हैं लेकिन फाइनल मेरिट लिस्ट में उनका चयन नहीं हो पाता। आयोग ने ऐसे अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर दिलाने के लिए 'प्रतिभा सेतु' नामक एक नया पोर्टल लॉन्च किया है।

प्राइवेट कंपनियों के लिए भी खुलेंगे रास्ते

इस पोर्टल के माध्यम से इंटरव्यू तक पहुंचे अभ्यर्थियों का विस्तृत बायोडेटा, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क जानकारी संग्रहीत की जाएगी। निजी कंपनियां इस पोर्टल पर लॉग इन कर उम्मीदवारों की प्रोफाइल देख सकेंगी और योग्य उम्मीदवारों से सीधे संपर्क कर उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दे सकेंगी।

Diarch GO

10 हजार से अधिक प्रोफाइल पोर्टल पर उपलब्ध

फिलहाल 'प्रतिभा सेतु' पोर्टल पर 10,000 से अधिक ऐसे उम्मीदवारों का डेटा मौजूद है। जिन्हें इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद सरकारी सेवा नहीं मिल सकी। आयोग का मानना है कि ये अभ्यर्थी किसी चयनित अधिकारी से कम योग्य नहीं हैं और उन्हें केवल एक उपयुक्त मंच की आवश्यकता है।

क्या है ‘प्रतिभा सेतु’?

इस पोर्टल का पूरा नाम 'प्रोफेशनल रिसोर्स एंड टैलेंट इंटीग्रेशन- ब्रिज फॉर हायरिंग एस्पिरेंट्स' (PRATHIBA SETU) है। यह पहले पब्लिक डिस्क्लोजर स्कीम के नाम से जाना जाता था। जिसकी शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी। अब इसे नए स्वरूप में पेश किया गया है।

NSIT
Nsmch

इन परीक्षाओं के अभ्यर्थी होंगे पात्र

यह पोर्टल UPSC द्वारा आयोजित निम्न परीक्षाओं के लिए अंतिम चरण (इंटरव्यू) तक पहुंचे उम्मीदवारों के लिए है-

1. सिविल सर्विसेज परीक्षा

2. इंडियन फॉरेस्ट सर्विस परीक्षा

3. सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (ACs) परीक्षा

4. इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा

5. कमाइंड जियो-साइंटिस्ट परीक्षा

6. CDS परीक्षा

7. इंडियन इकोनॉमिक सर्विस परीक्षा

8. कमाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा

निजी कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

जो कंपनियां इस पोर्टल से जुड़ना चाहती हैं, उन्हें निम्न प्रक्रिया अपनानी होगी-

1. प्रतिभा सेतु पर जाने के लिए सबसे पहले गूगल पर upsconline.gov.in Pratibha setu सर्च करें

2. इसके बाद आपके सामने प्रतिभा सेतु पोर्टल खुलकर आएगा

3. इसमें आप सारी डिटेल्स पढ़ सकते हैं

4. इसके बाद लॉग-इन पर क्लिक करें

5. अब आपको आपको रिजस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखाई देगा

6. इसमें कंपनी को प्राइवेट ऑर्गेनाइजेशन ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा

7. इसके बाद सबसे पहले CIN नंबर जनरेट करना होगा जो MCA पोर्टल के जरिये होगा

8. इसके लिए कंपनी के पास MCA पोर्टल पर अपनी आईडी रजिस्ट्रड होना जरूरी है

9. MCA पोर्टल के जरिये कंपनीज अपना CIA नबर हासिल कर सकती हैं

10. CIN नंबर जनरेट करने के बाद यूपीएससी प्रतिभा सेतु वेबसाइट पर आकर CIN नंबर दर्ज करना होगा

11. इसके बाद कैपचा भरकर सब्मिट करना होगा

12. सब्मिट करने के बाद पोर्टल पर भी कंपनीज को कैंडिडेट्स की जानकारी मिलेगी

अब टैलेंट को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म

UPSC ने स्पष्ट किया है कि टैलेंट की कोई कमी नहीं है लेकिन कई बार प्लेटफॉर्म की कमी के कारण योग्य अभ्यर्थी रोजगार के अवसरों से वंचित रह जाते हैं। ‘प्रतिभा सेतु’ ऐसे युवाओं और कंपनियों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। अधिक जानकारी और पोर्टल का उपयोग करने के लिए अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।