LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

B.ED Exam: बीएड असिस्टेंट प्रोफेसर के नियम बदले, आवेदन करने के लिए एक और मौका, ऐसे करें अप्लाई

B.ED Exam: यह भर्ती बीएड विषय में प्रोफेसर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है। नियमों में बदलाव और डेडलाइन बढ़ने से अब अधिक संख्या में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

बीएड परीक्षा

B.ED Exam:  उत्तर प्रदेश में बीएड विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने बीएड सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। साथ ही भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है, जिससे अब ज्यादा अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अब उम्मीदवार 21 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 22 जून जबकि भरे हुए फॉर्म सबमिट करने की अंतिम तारीख 23 जून 2025 (रात 12 बजे तक) निर्धारित की गई है।

बदले गए नियम, Humanities विषय को मिली मान्यता

आयोग ने 23 मई को जारी नोटिफिकेशन में बदलाव करते हुए अब 'भाषा' की जगह ‘मानविकी’ (Humanities) विषय को भी मान्य कर दिया है। यानी अब Humanities विषय से मास्टर्स करने वाले भी आवेदन के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आपत्तियों को देखते हुए आयोग ने यह निर्णय लिया है।

Diarch GO

आवेदकों के लिए योग्यता

मास्टर्स डिग्री (साइंस, मैथ्स, सोशल साइंस, कॉमर्स या मानविकी में) – न्यूनतम 55% अंक।

M.Ed या MA (Education) – न्यूनतम 55% अंक।

UGC NET पास, या UGC 2009 नियमों के तहत PhD/D.Phil धारक।

आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को अंकों में छूट का प्रावधान।

आवेदन शुल्क

सामान्य, OBC, EWS: ₹2000

SC/ST: ₹1000

शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। अंतिम तिथि: 22 जून 2025।

सैलरी पैकेज

चयनित उम्मीदवारों को ₹15,600 – ₹39,100 मासिक वेतन के साथ ₹6000 ग्रेड पे और अन्य भत्ते दिए जाएंगे, जो उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार होंगे।

कैसे करें आवेदन 

1. आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाएं।

2. "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें।

3. खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें।

4. मांगी गई सभी जानकारी भरें।

5. दस्तावेज अपलोड करें (जैसे मार्कशीट, प्रमाणपत्र आदि)।

6. फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

7. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।