LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट 2025 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, इस दिन तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया...

UGC NET June 2025: यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 मई थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर 12 मई तक कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। यदि आवेदन करने में परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर बात कर सकते हैं...

UGC NET June 2025
UGC NET June 2025 - फोटो : social media

UGC NET June 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2025 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई थी। लेकिन आवेदन की आखिरी तिथि को बढ़ाकर 12 मई तक कर दिया गया है। तिथि बढ़ने से जिन उम्मीदवारों ने अभी तक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वे अब 12 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने की आखिरी तिथि 12 मई 

एनटीए ने पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई को और एग्जाम फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई रखा गया था। लेकिन अब एनटीए ने नोटिस जारी कर बताया है कि एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख 13 मई रात 11:59 बजे तक बढ़ा दी गई है। वहीं करेक्शन विंडो 14 मई को खुलेगी और 15 मई 2025 को बंद होगी। अभ्यर्थी आवेदन में नाम, फोटो, दस्तावेज़ आदि से जुड़ी गलतियों को इन दो दिनों में सुधार सकेंगे।

इस दिन से यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा

UGC NET जून 2025 की परीक्षा 21 जून से 30 जून 2025 के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में संभावित रुप से आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे, जिनमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय और वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे। परीक्षा में कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में उपलब्ध रहेगा, सिवाय भाषा विषयों के।

आवेदन प्रक्रिया- ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर "UGC NET June 2025 Registration" लिंक पर क्लिक करें।

नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।

पंजीकरण के बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र पूरा करें।

आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।

आवेदन पत्र सबमिट करें और पुष्टि पेज का प्रिंट लें।

आवेदन में परेशानी  हो रही तो हेल्पलाइन पर करें संपर्क

अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन में परेशानी हो रही है, तो वे एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

NSIT
Nsmch