LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

UGC NET 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एनटीए ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड

UGC NET 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एनटीए की तैयारी अब अंतिम चरण में है। एनटीए ने परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां से आसानी से सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे..

UGC NET exam
UGC NET exam - फोटो : social media

UGC NET 2025: यूजीसी नेट जून 2025 सत्र की परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा से पहले एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस बार UGC NET के लिए आवेदन किया है वे अब अपने परीक्षा शहर की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की जरूरत होगी। यूजीसी नेट की परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 तक दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।

एग्जाम शेड्यूल

यूजीसी नीट की परीक्षा 25 से 29 जून तक दो शिफ्ट में ली जाएगी। कुल 85 विषयों की परिक्षा का आयोजन एनटीए की ओर से होगी। वहीं पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तो दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

Diarch GO

सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

होमपेज पर “UGC NET 2025 City Intimation Slip” लिंक पर क्लिक करें।

लॉगिन पेज पर अपनी एप्लिकेशन संख्या, जन्मतिथि और पासवर्ड दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी।

इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

कब आएगा एडमिट कार्ड ?

यूजीसी नेट 2025 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले, यानी संभावित तौर पर 21 जून 2025 को जारी किया जा सकता है। इसे भी ugcnet.nta.ac.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

 क्या एग्जाम सिटी बदली जा सकती है?

नहीं, आवेदन पत्र में उम्मीदवार द्वारा चुने गए शहरों में से ही किसी एक में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है। ऐसे में सिटी इंटीमेशन स्लिप में दी गई जानकारी अंतिम मानी जाएगी और परीक्षा केंद्र को बदला नहीं जा सकेगा।

NSIT
Nsmch

UGC NET परीक्षा 2025 क्यो अनिवार्य

यह परीक्षा शिक्षण और शोध क्षेत्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे सिटी स्लिप के अनुसार परीक्षा शहर में समय पर पहुंचें, ताकि समय पर केंद्र पर रिपोर्ट कर सकें। एनटीए द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और अपडेट्स के लिए नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें या विश्वसनीय न्यूज स्रोतों से जुड़े रहें।