LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

UGC NET 2025: यूजीसी नेट 2025 का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड, एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 25 जून से होगा एग्जाम

UGC NET 2025: यूजीसी नेट परीक्षा के लिए एनटीए ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही हो तो वो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं...

UGC NET 2025
UGC NET 2025- फोटो : social media

UGC NET 2025:  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून 2025 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित होगी।  अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लॉगिन के लिए उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। हर परीक्षा दिन से तीन से चार दिन पहले संबंधित तिथि का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

परीक्षा शेड्यूल और पैटर्न

यूजीसी नेट जून परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर पद और पीएचडी प्रवेश के लिए आवश्यक है। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर 1 में शिक्षक योग्यता और शोध से संबंधित 50 प्रश्न (100 अंक) तो वहीं पेपर 2 में अभ्यर्थी के विषय से संबंधित 100 प्रश्न (200 अंक) दोनों पेपर बहुविकल्पीय होंगे और एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे।

Diarch GO

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

1. ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं

2. ‘Latest News’ सेक्शन में जाकर “UGC NET June 2025 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें

3. नया पेज खुलने पर रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें

4. स्क्रीन पर दिख रहे एडमिट कार्ड को Download/Print करें

हेल्प लाइन नंबर जारी 

अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई समस्या हो, तो अभ्यर्थी NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं। एनटीए ने अभ्यर्थियों से परीक्षा तिथि से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

NSIT
Nsmch