LATEST NEWS

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में

  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी
  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी परीक्षा
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड,

Bihar Teacher News:बिहार शिक्षक बहाली पर संकट के बादल, इस कारण रार में फंसी टीआरई-4 की नियुक्ति , शिक्षा विभाग की हो रही फजीहत

Bihar Teacher News: बिहार में टीआरई-4 के तहत लगभग 26 हजार विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति फिलहाल अटकी हुई है।...

Bihar TRE-4 Appointments
बिहार के 26 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिरा पानी- फोटो : X

Bihar Teacher News:  बिहार में विद्यालय अध्यापकों की भर्ती का कारवां एक बार फिर प्रशासनिक पेचीदगियों की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। करीब 26 हजार पदों पर होने वाली TRE 4 की बहाली पर 'रोस्टर क्लियरेंस' का ग्रहण लग गया है। आलम यह है कि शिक्षा विभाग की सुस्त कार्यशैली और सामान्य प्रशासन विभाग की नुक्ताचीनी ने हजारों अभ्यर्थियों की उम्मीदों पर फिलहाल सस्पेंस की चादर डाल दी है।

दरअसल, शिक्षा विभाग ने बड़े उत्साह के साथ जिलों से प्राप्त रोस्टर रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी थी, लेकिन वहां तकनीकी समीक्षा के दौरान जो विसंगतियां (खामियां) उजागर हुईं, उसने विभाग की साख पर सवालिया निशान लगा दिया। आनन-फानन में सोमवार को विकास भवन में मैराथन बैठक बुलाई गई, जिसमें सूबे के तमाम जिलों के शिक्षा अधिकारियों और स्थापना प्रभारियों को तलब किया गया।

Diarch GO

सुबह 10 बजे से शाम तक चली इस जद्दोजहद में अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि बिना किसी कोताही के रोस्टर को दुरुस्त किया जाए। सूत्र बताते हैं कि कई जिलों के आंकड़ों में भारी झोल था, जिसे मौके पर ही सुधारा गया, जबकि कइयों को सख्त चेतावनी के साथ मोहलत दी गई है।

यह महज एक तकनीकी देरी नहीं, बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों की वह लापरवाही है जो सरकार की 'रोजगार वाली छवि' को नुकसान पहुंचा सकती है। नियुक्ति की राह में अभी कई दुश्वारियां बाकी हैं:

NSIT
Nsmch

सुधार के बाद रिपोर्ट दोबारा सामान्य प्रशासन को जाएगी।वहां से हरी झंडी मिलने के बाद 'खजाने' की अनुमति जरूरी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रोस्टर में जर्रा बराबर भी चूक हुई, तो पूरी बहाली अदालती चक्करव्यूह में फंस सकती है।एक तरफ जहां अभ्यर्थी परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक दकयानूसी ने उनकी बेचैनी बढ़ा दी है। हालांकि, विभाग का दावा है कि वे किसी तरह की जल्दबाजी के बजाय पारदर्शिता को तरजीह दे रहे हैं ताकि भविष्य में कोई 'कानूनी अड़चन' न आए।

परंतु सवाल वही है क्या अगले एक हफ्ते में यह गुत्थी सुलझ पाएगी? या फिर 'तारीख पर तारीख' का सिलसिला TRE 4 के भविष्य को अधर में लटकाए रखेगा?