LATEST NEWS

  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत छोड़ किताबों से जुड़ने का दिया संदेश
  • Bihar News : छपरा में 20 हजार किताबों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, आयोजकों ने मोबाइल की लत

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी

Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी का आधिकारिक फेसबुक पेज कथित रूप से हैक कर लिया गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट सा
फेसबुक अकाउंट हैक - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज को कथित रूप से हैक कर अनधिकृत नियंत्रण प्राप्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उनके सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र कुमार ने पटना साइबर थाने में आवेदन देकर एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

साइबर थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन में जितेंद्र कुमार ने बताया है कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के आधिकारिक फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/sonofmallah) का इस्तेमाल उनकी सार्वजनिक गतिविधियों, आधिकारिक सूचनाओं और महत्वपूर्ण संदेशों को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेज पर कथित तौर पर अनधिकृत पहुंच और नियंत्रण प्राप्त किए जाने से उसके दुरुपयोग की आशंका पैदा हो गई है।

आवेदन में कहा गया है कि फेसबुक पेज पर अनधिकृत नियंत्रण के कारण भ्रामक सामग्री प्रसारित किए जाने और मुकेश सहनी की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका है। इसे गंभीरता से लेते हुए साइबर थाना पुलिस से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। जितेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में साइबर फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि फेसबुक पेज से जुड़े लॉगिन रिकॉर्ड, ईमेल और मोबाइल नंबर में किए गए संभावित बदलावों तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की तकनीकी जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही फेसबुक की मूल कंपनी मेटा से समन्वय स्थापित कर संबंधित डिजिटल साक्ष्यों और लॉगिन रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की मांग भी की गई है।

आवेदन में पेज का नियंत्रण उसके अधिकृत संचालक को वापस दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है। साथ ही, जांच के दौरान सामने आने वाले लोगों की भूमिका और संलिप्तता का तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रारंभिक जानकारी के आधार पर दिया गया है। संबंधित व्यक्तियों की संलिप्तता की पुष्टि पुलिस जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जानी है।

NSIT
Nsmch

देबांशु की रिपोर्ट