LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

'STET नहीं तो वोट नहीं', TRE-4 के पहले शिक्षक पात्रता परीक्षा की मांग, पटना में हजारों छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका

सीएम नीतीश ने कहा कि वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 हो, TRE-5 के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है। इसके विरोध में पटना में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है.

STET candidates protest in Patna
STET candidates protest in Patna- फोटो : news4nation

Bihar Teachers News: TRE-4 वैकेंसी निकालने से पहले STET कराने की मांग को लेकर गुरुवार को हजारों की संख्या में शिक्षक अभ्यर्थियों ने पटना की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन किया. करीब 5000 से ज्यादा की संख्या में जुटे अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि पहले माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) हो उसके बाद बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की TRE 4 वैकेंसी की प्रक्रिया हो. बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा (BPSC TRE) ने शामिल होने के लिए STET पास करना जरुरी होता है. अगर किसी उम्मीवार के पास STET आपस का सर्टिफिकेट नहीं है तो वो उम्मीदवार BPSC शिक्षक भर्ती में बैठने के लिए योग्य नहीं है.

दरअसल, बिहार एसटीईटी परीक्षा इस साल बीपीएससी टीआरई 4 नहीं अगले साल टीआरई 5 से पहले होगी.  सीएम नीतीश ने कहा कि वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निदेश दिया गया है। सीएम नीतीश के इस ऐलान के बाद से ही अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों के सपने टूट गए जो बीते कई दिनों से चौथी बिहार शिक्षक भर्ती से पहले एसटीईटी परीक्षा कराने की मांग कर रहे थे. अब अपनी इसी मांग को पूरा कराने के लिए वे पटना की सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे हैं. 

आंदोलनरत अभ्यर्थियों का कहना है कि साल में दो बार STET आयोजित करने की बात कही गई थी लेकिन सरकार ऐसा नहीं कर रही है. इससे हजारों पात्र अभ्यर्थियों की उम्र सीमा बेकार जा रही है. वे बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने मांग की कि नीतीश सरकार जल्द से जल्द STET का शेड्यूल जारी करे. इसके बाद भी TRE 4 की परीक्षा हो. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नीतीश सरकार ने हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो हम मतदान नहीं करेंगे.  STET नहीं तो वोट नहीं के नारे लगते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया. 

पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर रोका

हजारों की संख्या में नारेबाजी कर जुलुस की शक्ल में आगे बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोका. वहीं डाक बंगला चौराहे पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया. साथ ही वाटर कैनन भी लगा कर रखा गया ताकि पुलिस उन्हें नियंत्रित कर सके. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हालत में उन्हें जेपी गोलंबर से आगे बढ़ने नहीं दिया जाएगा .

NSIT
Nsmch

अनिल की रिपोर्ट