LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Education News : शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को जारी किया पत्र, 28 अप्रैल से 2 मई तक सभी स्कूलों में होगा यह काम

Bihar Education News : बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों में 28 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच विशेष अभियान आहूत किया जाएगा. इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पात्र जारी किया है और इससे जुड़े निर्देश द

Bihar Education News
Bihar Education News- फोटो : news4nation

Bihar Education News :शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ की ओर से सोमवार को राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को एक पत्र जारी कर महत्वपूर्ण निर्देश दिया है. इसमें सभी डीईओ को 28 अप्रैल से 2 मई 2025 के बीच विशेष अभियान आहूत कर पाठ्य पुस्तकों के वितरण के संबंध में निर्देश दिया गया है. साथ ही इसे लेकर तमाम स्कूलों में समयबद्ध तरीके से पाठ्य पुस्तकें वितरित करने को खास दिशा निर्देश दिए गए हैं. 

शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षाएं 1 अप्रैल, 2025 से प्रारंभ हो चुकी है। इस क्रम में बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लि० द्वारा राज्य के सभी प्रखंड संसाधन केन्द्रों पर समग्र शिक्षा 2025-26 के अंतर्गत वर्ग 1 से 8 तक की पाठ्य पुस्तकें पहुंचा दी गयी हैं। डीईओ को कहा गया है कि सुनिश्चित हो लें कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों द्वारा पुस्तकें विद्यालयों तक पहुंचा दी गयी है। 

Diarch GO

माता-पिता और अभिभावक भी आएंगे

पाठ्य पुस्तक वितरण का कार्य दिनांक 28.04.2025 से 02.05.2025 के बीच किया जाएगा. इसके तहत 28.04.2025 से 02.05.2025 तक राज्य के सभी विद्यालयों में प्रासंगिक पाठ्य पुस्तकों का वितरण समारोह का आयोजन कर किया जायेगा। समारोह में बच्चों के माता/पिता/अभिभावकों को और अन्य जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय और उनकी उपस्थिति में वितरण का कार्य किया जाय।

वितरण कार्य का होगा डॉक्यूमेंटेशन

इस दौरान वितरण कार्य का डॉक्यूमेंटेशन अलग पंजी संधारित कर लिया जाय। वितरण समारोह की साफ-सुंदर तस्वीरें भी जिला स्तर पर संधारित कर रखी जायें।  दिनांक 28.04.2025 से 02.05.2025 तक चलने वाले इस पाठ्य-पुस्तक वितरण समारोह का प्रतिवेदन जिला स्तर पर समेकित कर टेक्सटबुक कार्यालय को प्रतिदिन संध्या 5 बजे के पहले उपलब्ध कराया जाय।

NSIT
Nsmch

गुणवत्ता की जांच

वहीं वितरण के दौरान पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता को भी देख लिया जाय। यदि पाठ्यक्रम के पुस्तक गुणवत्ता के मानक के अनुरूप न हो तो इसकी सूचना भी जिला मुख्यालय एवं बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लि०, पटना को अविलम्ब भेजी जाय।

अभिजीत की रिपोर्ट