LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Success Story: बिहार की पत्रकार रुचिका बनी IAS, यूपीएससी में 51वीं रैंक लाकर साकार किया माता पिता का सपना...

Success Story: बिहार की पत्रकार रुचिका ने यूपीएससी में 51वीं रैंक हासिल कर अपने माँ-पिता के सपने को सकार किया है। रुचिका ने पत्रकारिता से आईएएस अधिकारी बनने तक का सफऱ काफी कम समय में तय किया है उनके इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है...

रुचिका बनी आईएएस
पत्रकारिता से IAS तक का सफर - फोटो : social media

Success Story: पत्रकारिता से IAS अधिकारी तक का सफर बिहार की रुचिका ने की है। यूपीएससी में रुचिका ने 51 रैंक हासिल कर राज्य का नाम रौशन किया है। दरअसल, यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार 1000 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। इनमें बिहार की मूल निवासी रुचिका झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 51 हासिल की है। रुचिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की पूरे देशभर में चर्चा हो रही है।

पत्रकारिता से की करियर की शुरुआत

रुचिका झा फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। उनके पिता एक केमिस्ट्री टीचर हैं और मां गृहिणी हैं। रुचिका ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की और इसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने पत्रकारिता में करियर बनाने का फैसला किया और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से डिप्लोमा प्राप्त किया।

Diarch GO

51 रैंक हासिल कर घर वालों का नाम किया रौशन

रुचिका ने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में बतौर कॉपी एडिटर की। बाद में 2022 में उन्होंने पीटीआई छोड़कर एक एजुकेशनल कंपनी में सॉफ्ट स्किल ट्रेनर के रूप में काम करना शुरू किया। इसी दौरान उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। रुचिका झा को UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 में कुल 999 अंक प्राप्त हुए हैं। उनकी बेहतरीन रैंक को देखते हुए संभावना है कि उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) का कैडर मिल सकता है।