LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए राहत, बिहार शिक्षा विभाग ने जारी किए दो टोल-फ्री नंबर, इन 6 श्रेणियों में दर्ज होंगी शिकायतें"

Bihar Teacher news: बिहार में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब छात्र, शिक्षक और आम लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।...

Bihar Teacher news
बिहार शिक्षा विभाग की पहल- फोटो : Meta

Bihar Teacher news: बिहार में शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर अब छात्र, शिक्षक और आम लोग सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने दो टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं—14417 और 18003454417, जिन पर कॉल करके कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।

इस कदम का उद्देश्य शिक्षा तंत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाना है, ताकि ज़मीनी स्तर पर उठ रही आवाज़ें अफसरशाही की दीवारों में गुम न हो जाएं।

शिकायतों के प्रभावी निपटारे के लिए विभाग ने उन्हें छह प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया है। अब हर शिकायतकर्ता अपनी समस्या की पहचान कर संबंधित श्रेणी में दर्ज करा सकेगा, जिससे समाधान तेज और लक्षित होगा।

विद्यालय से संबंधित शिकायतें — जैसे आधारभूत संरचना, भवन, जल-निकासी, साफ़-सफ़ाई आदि।

शिक्षक से जुड़ी समस्याएं — स्थानांतरण, वेतन, प्रोन्नति, उपस्थिति, संसाधन आदि।

छात्र-छात्राओं की समस्याएं — छात्रवृत्ति, पोशाक, किताबें, पढ़ाई, मध्याह्न भोजन।

वेंडर या आपूर्तिकर्ता संबंधी मुद्दे — भुगतान, सामग्री की गुणवत्ता, अनुबंध आदि।

विश्वविद्यालय व कॉलेज से संबंधित शिकायतें — दाख़िला, परीक्षा, प्रमाणपत्र, उपस्थिति आदि।

अवैध वसूली जैसी शिकायतें — शुल्क की जबरन वसूली या भ्रष्टाचार से जुड़ी समस्याएं।

शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी शिकायतें ई-शिक्षाकोष के ग्रीवांस मॉड्यूल पर अपने लॉगिन आईडी से अपलोड करें, जिससे ट्रैकिंग और त्वरित कार्रवाई संभव हो सके।इस पहल के जरिए शिक्षा विभाग यह संदेश देना चाहता है कि वह समस्या नहीं, समाधान की मानसिकता के साथ काम कर रहा है।अब देखना यह है कि इस डिजिटल और कॉल-आधारित शिकायत प्रणाली से शिक्षा व्यवस्था में बदलाव आता है या फिर यह सिर्फ़ एक और नंबर बन कर रह जाएगा।

NSIT
Nsmch