LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher Transfer:दूरी के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर एक हफ्ते में, एसीएस एस सिद्धार्थ का ताबड़तोड़ एक्शन, शिक्षा विभाग में तबादला और बहाली की बड़ी तैयारी, 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली भी जल्द

Bihar Teacher Transfer: दूरी के आधार तबादला की लिस्ट एक हफ्ते में जारी होगी.एसीएस एस सिद्धार्थ के निर्देश पर जल्दी हीं 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली भी होने वाली है।

Bihar Teacher Transfer
दूरी के आधार पर शिक्षकों का ट्रांसफर- फोटो : meta

Bihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग इन दिनों बड़े पैमाने पर शिक्षकों के तबादले और नियुक्ति की तैयारी में जुटा है। जानकारी के मुताबिक, दूरी के आधार पर शिक्षकों के तबादले की सूची एक सप्ताह के अंदर जारी की जा सकती है। विभाग में इसकी फाइल तेजी से आगे बढ़ रही है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। पहले भी इस आधार पर शिक्षकों, विशेषकर महिला शिक्षकों का तबादला किया जा चुका है, और अब एक बार फिर इसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

TRE-2 उत्तीर्ण शिक्षिकाओं की तैनाती का इंतजार

इस बार जिन शिक्षिकाओं के तबादले की बात हो रही है, उनमें TRE-2 उत्तीर्ण 6167 महिला शिक्षिकाएं शामिल हैं। इनके अलावा, अन्य कैटेगरी की चार तरह की शिक्षिकाएं भी तबादले की कतार में हैं। कुल मिलाकर, अब तक 29 हजार से ज्यादा महिला शिक्षकों का विशेष आधार पर तबादला किया जा चुका है। हालांकि अभी भी कई कैटेगरी की शिक्षिकाओं को स्कूल आवंटित किया जाना बाकी है, जिस पर काम तेजी से चल रहा है।

प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टर्स की पोस्टिंग भी जल्द

शिक्षा विभाग सिर्फ प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि प्लस टू स्कूलों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। हाल ही में चयनित प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग लिस्ट भी इसी हफ्ते जारी किए जाने की संभावना है। विभाग इस पर भी गंभीरता से तैयारी कर रहा है और संभावित नामों की अंतिम सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

7279 विशेष शिक्षकों की होगी बहाली

दूसरी बड़ी खबर यह है कि बिहार के प्रारंभिक स्कूलों में 7279 विशेष शिक्षकों की बहाली जल्द की जाएगी। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के लिए 5534 पद और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 1745 पद रिक्त हैं। शिक्षा विभाग ने इस बहाली प्रक्रिया को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को आवश्यक गाइडलाइन भेज दी है और अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द विज्ञापन प्रकाशित किया जाए ताकि प्रक्रिया शुरू की जा सके।

NSIT
Nsmch

शिक्षा विभाग में इस वक्त तबादला और बहाली दोनों ही मोर्चों पर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। शिक्षकों के लिए दूरी के आधार पर तबादला प्रक्रिया, प्लस टू स्कूलों के हेडमास्टर्स की तैनाती और हजारों विशेष शिक्षकों की बहाली – ये सभी कदम राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में शिक्षा विभाग की ये घोषणाएं और कार्रवाइयाँ सुर्खियों में रहेंगी।