LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News:रहस्यमयी ढंग से लापता हुई शिक्षिका, परिजनों की टूटी उम्मीदें, पुलिस दर्ज कर चुकी है एफआईआर

Bihar Teacher News:पिछले 24 घंटे से गायब एक शिक्षिका के मामले ने हिला कर रख दिया है। ..

Bihar Teacher News
कहाँ गई शिक्षिका? - फोटो : social Media

Bihar Teacher News:पिछले 24 घंटे से गायब एक शिक्षिका के मामले ने पूरे पिपलावां थाना क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। 26 जुलाई को रोज़ की तरह स्कूल पढ़ाने गई युवती वापस घर नहीं लौटी, और अब मामला अपहरण की आशंका से गहराता जा रहा है।

लापता शिक्षिका पिपलावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह नौबतपुर लख स्थित एक निजी स्कूल में अध्यापन करती थी। परिवार ने बताया कि वह रोज की तरह स्कूल तो गई, लेकिन शाम तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूछताछ और तलाश के बाद शक की सुई जाकर जमालपुर (मुंगेर) निवासी साहिल कुमार पर आकर टिक गई।

Diarch GO

शिक्षिका की मां ने साहिल के खिलाफ थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी का गलत नीयत से अपहरण किया गया है।

पिपलावां थानाध्यक्ष सागर कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि "साहिल कुमार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की अपहरण संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही युवती को खोजकर सुरक्षित वापस लाया जाएगा।"

NSIT
Nsmch

शिक्षिका 26 जुलाई को सुबह स्कूल गई थी, शाम तक नहीं लौटी।परिजनों को साहिल पर शक हुआ, जिसके खिलाफ थाने में FIR दर्ज हो चुकी है।पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और आस-पास के CCTV फुटेज खंगाल रही है।मामला संवेदनशील मानते हुए महिला सेल और विशेष जांच टीम भी गठित की जा सकती है।