LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Teacher News:स्कूलों में नया नियम,अब बच्चों की भी लगेगी ऑनलाइन हाजिरी, स्टूडेंट के साथ टीचर को इतना बार बनाना होगा अटेंडेंस, जानिए क्यों

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और तकनीकी बदलाव करते हुए आज से अब बच्चों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी है।

Bihar Teacher News
शिक्षकों के हाजिरी प्रणाली में बदलाव- फोटो : Meta

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और तकनीकी बदलाव करते हुए अब बच्चों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य कर दी है। आज यानी  शुक्रवार से शुरू हो रहे इस नए सिस्टम के तहत बच्चों की हाजिरी अब दिन में तीन बार लगेगी सुबह स्कूल आते समय, टिफिन ब्रेक में, और छुट्टी से ठीक पहले।

अब तक सिर्फ शिक्षकों की हाजिरी ही ऑनलाइन ली जा रही थी, लेकिन अब छात्र-छात्राओं को भी इससे गुजरना होगा।सभी स्कूलों को टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं।ई-शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से हाजिरी दर्ज की जाएगी।बच्चों की फेस स्कैनिंग से हाजिरी लगेगी।शिक्षकों की भी हाजिरी अब इसी टैबलेट से होगी, जिससे अलग-अलग मोबाइल की जरूरत नहीं होगी।

Diarch GO

शिक्षा विभाग ने यह कदम स्कूलों में शैक्षणिक अनुशासन और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया है। सभी प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है ताकि वे इस डिजिटल सिस्टम को सही ढंग से चला सकें।

इस डिजिटल उपस्थिति से अब मध्याह्न भोजन योजना में चल रही गड़बड़ियों पर लगाम लगने की उम्मीद है।कई बार अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया कि खाने का रिकॉर्ड बच्चों की वास्तविक उपस्थिति से मेल नहीं खाता था।

NSIT
Nsmch

अब टिफिन टाइम पर स्कैनिंग के ज़रिए यह स्पष्ट होगा कि किन बच्चों ने वास्तव में भोजन किया।स्थानीय अभिभावकों व शिक्षा से जुड़े लोगों का मानना है कि यह कदम मिड-डे मील में होने वाली "घोस्ट एंट्री" और हाजिरी में हेरफेर को रोकने में मदद करेगा।साथ ही इससे बच्चों की पढ़ाई में नियमितता आएगी।शिक्षकों की जिम्मेदारी भी बढ़ेगी, क्योंकि अब हाजिरी को नजरअंदाज करना संभव नहीं होगा।

बहरहाल बिहार सरकार के इस डिजिटल प्रयोग से शिक्षा व्यवस्था को ईमानदारी और पारदर्शिता की पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। अब हर छात्र की मौजूदगी स्कूल में सिर्फ एक उपस्थिति कॉल नहीं, बल्कि फेस स्कैन से प्रमाणित होगी। यह बदलाव जहां बच्चों की पढ़ाई को गंभीरता देगा, वहीं घोटालों पर भी चाबुक का काम करेगा।