LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Education News: सक्षमता परीक्षा 2025 की सामाजिक विज्ञान परीक्षा रद्द, फंसा पेंच, नई तारीख घोषित

Bihar Education News:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 के पहले ही दिन बड़ा तकनीकी झोल सामने आया और परीक्षा बीच में ही रद्द कर दी गई...

Bihar Education News
सक्षमता परीक्षा 2025 की सामाजिक विज्ञान परीक्षा रद्द- फोटो : social Media

Bihar Education News:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 के पहले ही दिन बड़ा तकनीकी झोल सामने आया। वर्ग 9वीं और 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा बुधवार को दूसरी पाली में होनी थी, लेकिन प्रश्न पत्र खुल नहीं सका, जिससे परीक्षा बीच में ही रद्द कर दी गई।

अब यह परीक्षा 25 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को दोपहर की पाली में दोबारा कराई जाएगी। BSEB ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा आदर्श परीक्षा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय, एवं बिहार बोर्ड में आयोजित की जाएगी।

Diarch GO

परीक्षा कुल 150 अंकों की थी। भाषा के लिए 30 अंक और जनरल स्टडीज के लिए 40 अंक के साथ सामाजिक विज्ञान के लिए 80 अंक निर्धारित हैं।पहले दो सेक्शन की परीक्षा तो ठीक से संपन्न हुई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण 80 अंकों वाले सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र को सिस्टम खोल नहीं पाया। इससे अभ्यर्थियों में ग़ुस्सा और भ्रम की स्थिति बन गई।

BSEB ने कहा है कि उम्मीदवार गुरुवार से https://secondary.biharboardonline.com पर जाकर नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NSIT
Nsmch

लॉगिन आईडी में एप्लीकेशन नंबर,पासवर्ड के रूप में अपनी जन्मतिथि डालनी होगी।इस बार डीपीओ के हस्ताक्षर की जरूरत नहीं होगी।लेकिन, पुराना एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।

तृतीय परीक्षा में फेल हुए अभ्यर्थियों को राहत मिली है। जो अभ्यर्थी सक्षमता परीक्षा (तृतीय चरण) में अनुत्तीर्ण हो गए हैं, उन्हें अब चौथे और पांचवें चरण के लिए दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। उन्हें केवल पुनः परीक्षा शुल्क जमा करना होगा।

सक्षमता परीक्षा का आयोजन कुल पांच चरणों में किया जाएगा।चौथा और पांचवां चरण: आवेदन 12 जुलाई 2025 से लिए जाएंगे।

इस परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों को स्थायी शिक्षक बनने का अवसर मिलेगा और वे राज्य सरकार की सेवा में आ सकेंगे।