LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher Transfer List: 12,754 शिक्षकों की म्यूचुअल ट्रांसफर लिस्ट जारी, बिहार में तबादलों का तूफ़ान! हड़कंप, राहत और उम्मीद का संगम

Bihar Teacher Transfer List: बिहार शिक्षा विभाग ने एक सनसनीखेज और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 12,754 शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर की सूची जारी कर दी है। ..

Bihar Teacher Transfer List
बिहार में शिक्षकों के तबादलों का तूफ़ान! - फोटो : social Media

Bihar Teacher Transfer List: बिहार शिक्षा विभाग ने एक सनसनीखेज और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पूरे राज्य में 12,754 शिक्षकों के म्यूचुअल ट्रांसफर  की सूची जारी कर दी है। इस फैसले से शिक्षा जगत में हलचल मच गई है, वहीं हज़ारों परिवारों को मिली है राहत की साँस। गुरुवार से ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर संबंधित शिक्षकों के नामों की सूची लाइव हो गई है, जिससे पूरे बिहार में चर्चा का माहौल गरम है।

इस ट्रांसफर प्रक्रिया के तहत एक जैसे विषय और समान कैटेगरी के शिक्षक एक-दूसरे की जगह पोस्टिंग पाए हैं। यानी गणित के मास्टर गणित के मास्टर से, उर्दू के शिक्षक उर्दू के शिक्षक से, और साइंस के अध्यापक साइंस के अध्यापक से अदला-बदली कर रहे हैं। ये फैसला सिर्फ़ प्राथमिक शिक्षकों तक सीमित नहीं है, बल्कि उच्च माध्यमिक स्तर तक के टीचरों को भी शामिल किया गया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने कहा कि “बिना भेदभाव, पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से यह ऐतिहासिक तबादला किया गया है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि शिक्षकों को अपने स्थानांतरण के लिए स्वयं स्कूल चयन का अवसर दिया गया, जो पहले कभी नहीं हुआ था।

यह म्यूचुअल ट्रांसफर केवल दो शिक्षकों के बीच नहीं, बल्कि अधिकतम 10 टीचरों के समूह के रूप में भी किया गया है। यानी आपसी सहमति से अब शिक्षक अपनी पोस्टिंग की जगह आपस में बदल सकते हैं – "आप मेरी जगह आइए, मैं आपकी जगह जाऊं" वाली व्यवस्था अब आधिकारिक रूप से लागू है।

NSIT
Nsmch

इससे पहले शिक्षा विभाग ने लगभग 85 हज़ार शिक्षकों का तबादला स्वास्थ्य और दूरी जैसे आधारों पर किया था। लेकिन इस बार की व्यवस्था ‘जनता दरबार’ जैसी पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया के ज़रिए अंजाम दी गई।

क़ाबिले-गौर बात ये है कि इस तबादले में केवल नियमित से नियमित, विद्यालय शिक्षक से विद्यालय शिक्षक, और विशिष्ट से विशिष्ट शिक्षक ही बदले गए हैं। यानी कैटेगरी और विषय का कड़ाई से पालन किया गया ताकि किसी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।