LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ का नया फरमान,हर दिन आधा घंटा करना होगा ये काम, हेडमास्टर साहेब ठीक से जान लें...नहीं तो नप जाएंगे

Bihar Teacher News:एसीएस ने प्रधानाध्यापकों को नया आदेश जारी किया है। यदि कोई प्रधानाध्यापक इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Bihar Teacher News
ACS सिद्धार्थ का नया फरमान- फोटो : social Media

Bihar Teacher News:बिहार सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों के लिए एक नया आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार उन्हें अब हर रोज़ सुबह आधे घंटे तक विभिन्न गतिविधियों का संचालन करना होगा। इस आदेश का उद्देश्य छात्रों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है।

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) साहिला ने सरकारी स्कूलों के लिए एक मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया है। बीईओ उमेश कुमार ने बताया कि जारी किए गए पत्र के अनुसार, प्रातःकालीन स्कूलों में सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें बिहार राज्य की प्रार्थना तीन से चार मिनट, व्यायाम/योग/ध्यान/मौन पांच मिनट, आज का विचार दो मिनट, संविधान की प्रस्तावना तीन मिनट, एक छात्र/शिक्षक की अभिव्यक्ति तीन मिनट, सामान्य ज्ञान के प्रश्न दो मिनट, प्रेरक प्रसंग तीन मिनट, प्रमुख समाचारों का वाचन चार मिनट, और राष्ट्रगान 52 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है। इन कार्यक्रमों के बाद बच्चे कक्षा में प्रवेश करेंगे।

Diarch GO

यह नया टाइम टेबल सुबह 6:30 बजे से 7:00 बजे तक लागू होगा,

बिहार राज्य प्रार्थना - 3 से 4 मिनट

व्यायाम/योग/ध्यान/मौन - 5 मिनट

आज का विचार - 2 मिनट

संविधान की प्रस्तावना - 3 मिनट

एक छात्र/शिक्षक की अभिव्यक्ति - 3 मिनट

सामान्य ज्ञान के प्रश्न - 2 मिनट

प्रेरक प्रसंग - 3 मिनट

प्रमुख समाचारों का वाचन - 4 मिनट

राष्ट्रगान - लगभग 52 सेकंड 

इन गतिविधियों के बाद, छात्र कक्षाओं में प्रवेश करेंगे।

सभी प्रधानाध्यापकों को इस आदेश का पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। यदि कोई प्रधानाध्यापक इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि कुछ शिक्षक स्कूल समय पर उपस्थित नहीं हो रहे थे और स्कूल से हाजिरी बनाकर चले जा रहे थे, जिससे अभिभावकों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा था.