LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Education News: छात्रों की एक चूक और छूट जाएगी बोर्ड परीक्षा, करना होगा ये जरूरी काम, जान लीजिए

Bihar Education News:बोर्ड ने 2025-26 सत्र के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्कूलों को अभी से तैयारी का निर्देश दिया गया है।...

Bihar Education News
छात्रों की एक चूक और छूट जाएगी बोर्ड परीक्षा- फोटो : social Media

Bihar Education News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने 2025-26 सत्र के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों को निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार केवल उन्हीं छात्रों की एलओसी  तैयार होगी, जिनके पास वैध अपार आईडी होगी।

APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) एक डिजिटल आईडी कार्ड है, जो हर विद्यार्थी का शैक्षणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया है। यह भारत सरकार की नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के तहत एक कदम है।

एलओसी (List of Candidates) केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए भेजी जाए जो कक्षा 9वीं और 11वीं में रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं, और जिनके पास अपार आईडी है।विद्यार्थी की व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति और माता-पिता का नाम सावधानीपूर्वक जांचा जाए।एलओसी की गलत प्रविष्टियों के लिए स्कूल जिम्मेदार होंगे।मुख्य परीक्षा फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी।10वीं की दूसरी परीक्षा: मई 2026 में होगी।

कुल मिलाकर इस सत्र में तीन बड़ी परीक्षाएं आयोजित होंगी। स्कूलों को अभी से तैयारी का निर्देश दिया गया है।

NSIT
Nsmch

स्कूलों को हर विद्यार्थी का अपार आईडी रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करना।LOC भरते समय हर जानकारी की दोबारा पुष्टि करना।विद्यार्थियों और अभिभावकों को इस बदलाव की जानकारी देना और मार्गदर्शन करना।"अगर अपार आईडी नहीं है, तो विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।"

CBSE का यह कदम विद्यार्थियों की डिजिटल ट्रैकिंग और डेटा पारदर्शिता को बेहतर बनाने के लिए है। सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन को चाहिए कि समय रहते अपार आईडी बनवाएं, ताकि परीक्षा के समय किसी तरह की अड़चन न आए।