LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 31 मई को शिक्षकों को करना होगा यह काम, ACS एस. सिद्धार्थ करा रहे निजी स्कूलों का वाला काम

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की पहल पर बिहार के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों वाला काम होने जा रहा है. 31 मई को इसके लिए सभी स्कूलों में आयोजन का निर्देश दिया गया है.

parent teacher seminar
parent teacher seminar- फोटो : news4nation

Bihar Education News: अब निजी स्कूलों की तर्ज पर राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में भी शिक्षक और अभिभावक के बीच संवाद आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्चतर विद्यालयों में 31 मई यानी शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित करने का निर्देश जारी किया है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अभिभावकों की भागीदारी को मजबूत करना है। इसके क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी स्तर के स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रभारी शिक्षक को निर्देश जारी किया है। 

      

इस निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि गर्मी की छुट्टियों से पहले 'पढ़ेंगे, बढ़ेंगे और सीखेंगे हम' विषय पर आयोजित होने वाले संगोष्ठी का आयोजन काफी महत्वपूर्ण है। इस संगोष्ठी में स्कूल के शिक्षक और अभिभावकों के बीच छात्रों की शिक्षा, पुस्तक वितरण, गृहकार्य, स्कूल वातावरण और अनुशासन के मुद्दों पर खुलकर चर्चा होगी। इस संबंध में कुछ महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए गये हैं।  

Diarch GO


ये हैं प्रमुख निर्देश

कक्षा में 01 अप्रैल से 31 मई तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रमों और अभ्यास पुस्तिका का छात्र छुट्टियों में घर पर रहकर रिवीजन करेंगे। इसके लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा कि वे बच्चों को समझाकर पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का पुर्नअभ्यास कराएं।

छुट्टियों के दौरान छात्रों को पढ़ने के लिए घर पर एक ‘पढ़ाई का कोना' (स्टडी कॉर्नर) विकसित किया जाए। निर्धारित कोने में कुर्सी या फर्श पर चटाई या बोरा बिछाकर बैठने के लिए जगह बनायी जाए। साथ ही दीवार पर कुछ पोस्टर और रुटीन चिपकाकर पढ़ने का माहौल तैयार किया जाए।

NSIT
Nsmch

इस मीटिंग के दौरान शिक्षक अभिभावकों को गर्मी की छुट्टी में छात्रों को दिए गये होमवर्क के बारे में जानकारी देंगे। सभी कक्षाओं के लिए एससीईआरटी ने गृहकार्य निर्धारित किया है और इसे ई-शिक्षाकोष पर उपलब्ध कराया गया है। शिक्षक अभिभावकों को ई-शिक्षाकोष से गृहकार्य की प्रति डाउनलोड कर उपलब्ध कराएंगे। 

इसके साथ ही वर्ग शिक्षक अभिभावकों से छात्रों को मिलने वाले पाठ्य पुस्तक, अभ्यासपुस्तिका, डायरी एवं टीएलएम किट के संबंध में अवगत कराएंगे और उसके रखरखाव के संबंध में चर्चा करेंगे।

पाठ्यपुस्तक के मुख पृष्ठ और पिछले पन्ने पर यातायात के नियम, साफ-सफाई, समाज में बच्चों का कैसा आचरण हो, कतार में खड़े रहना, वातावरण की साफ-सफाई एवं नागरिक बोध लिखे गए हैं, जिसे अभिभावक समझकर छुट्टी के दौरान बच्चों के साथ चर्चा करें।

विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इन प्रमुख निर्देशों के अलावा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने आशा व्यक्त की है कि छात्र छुट्टियों के दौरान विभिन्न जगहों पर जाएंगे और परिवार के साथ भरपूर आनंद लेंगे।