LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

शिक्षा मंदिर बना जंग का अखाड़ा,स्कूल गेट पर प्रबंधन और शिक्षिकाओं में जमकर चले लात-घूंसे, अभिभावकों के सामने शर्मनाक तमाशा, वीडियो वायरल से मचा हड़कंप

Bihar school news: शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है।

 Muzaffarpur School Fight Goes Viral Staff Clash at Gate Spa
प्रबंधन और शिक्षिकाओं में जमकर चले लात-घूंसे- फोटो : reporter

Bihar school news: शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे सिस्टम की साख पर सवालिया निशान लगा दिया है। मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल का गेट उस वक्त अचानक मुकाबले का मैदान बन गया, जब स्कूल प्रबंधन और दो शिक्षिकाओं के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

जो जगह बच्चों के भविष्य की नींव रखने का दावा करती है, वहीं पर लात-घूंसे और हाथापाई का खेल खुलेआम चलता दिखा। अभिभावक स्कूल गेट पर खड़े थे, बच्चे आसपास मौजूद थे, और उसी भीड़ के सामने महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होती रही। किसी ने मोबाइल निकाला और पूरा घटनाक्रम रिकॉर्ड कर लिया और फिर यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

Diarch GO

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बहस धीरे-धीरे गरमाई और फिर मामला सीधा हाथापाई तक पहुंच गया। स्कूल का गेट, जो अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक होना चाहिए था, वहां पर तकरार और तांडव का दृश्य बन गया। सूत्रों के मुताबिक, स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि दोनों शिक्षिकाएं बिना सूचना के अक्सर अनुपस्थित रहती थीं, जिस कारण उनके वेतन पर रोक लगाई गई थी। वहीं दूसरी ओर, शिक्षिकाओं का आरोप है कि उन्हें मार्च महीने का वेतन अब तक नहीं दिया गया, और लगातार आर्थिक शोषण किया जा रहा है।

इसी आपसी खींचतान ने आखिरकार कानूनी बहस की जगह हाथापाई की भाषा अपना ली। मामला जब बढ़ा तो ब्रह्मपुरा थाना पुलिस भी हरकत में आई। थाना प्रभारी विपिन रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

अब सवाल यह उठता है कि अगर विवाद इतना गंभीर था, तो उसे स्कूल के भीतर, मेज-कुर्सी पर बैठकर सुलझाने की बजाय सड़क और गेट को क्यों जंग का मैदान बनाया गया? बच्चों और अभिभावकों के सामने इस तरह का तमाशा क्या शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई को उजागर नहीं करता? स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है, लेकिन यह घटना एक कड़वा सच छोड़ गई है जहां शिक्षा व्यापार बन जाए, वहां मर्यादा अक्सर मारपीट में बदल जाती है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा