LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar School News: मिड-डे मील या जहर का खेल? News4Nation की खबर से मचा हड़कंप, डीईओ ने दिए जांच के आदेश

Bihar School News:शिक्षा महकमे की आंख तब खुली जब सकरा प्रखंड के चौसीमा मध्य विद्यालय से मिड डे मील में इस्तेमाल हो रहे घटिया और कीड़ों से भरे चावल की तस्वीरें वायरल हो गईं।...

Bihar School News
News4Nation की खबर से मचा हड़कंप- फोटो : reporter

Bihar School News: मुजफ्फरपुर में एक बार फिर News4Nation की खबर ने सरकारी तंत्र को झकझोर दिया है। शिक्षा महकमे की आंख तब खुली जब सकरा प्रखंड के चौसीमा मध्य विद्यालय से मिड डे मील में इस्तेमाल हो रहे घटिया और कीड़ों से भरे चावल की तस्वीरें वायरल हो गईं। महज कुछ ही घंटों के अंदर जिला शिक्षा पदाधिकारी को संज्ञान लेना पड़ा और जांच के आदेश जारी कर दिए गए।

बिहार सरकार बच्चों को पोषण देने के नाम पर मिड डे मील योजना में करोड़ों रुपये फूंक रही है। हफ्ते भर का तयशुदा मेनू भी शिक्षा विभाग द्वारा जारी है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। सवाल ये उठ रहा है कि क्या मिड डे मील अब भूख मिटाने की बजाय बीमारी बांटने का माध्यम बन चुका है?

Diarch GO

चौंकाने वाली तस्वीरों में दिख रहे चावल के दाने सिर्फ खराब नहीं, बल्कि नीयत की सड़न को भी उजागर कर रहे हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षक खुद इस योजना का फायदा उठाकर बच्चों के हिस्से का अनाज और पैसा डकार रहे हैं।

यह पहला मामला नहीं है अभी हाल ही में कई जिलों से ऐसी खबरें आईं जहां मिड डे मील खाने से बच्चे बीमार पड़े, बेहोश हुए, और अभिभावकों ने स्कूलों में हंगामा कर दिया।

NSIT
Nsmch

अब जब चौसीमा से निकली तस्वीर ने सरकार की पोल खोल दी है, तो जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा है  कि जांच टीम गठित की गई है, दोषियों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई।

बहरहाल असली सवाल यहीं है कि जांच के बाद क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाइयों से ही मिड डे मील की बदबू दूर होगी? या इस बार कोई सख्त मिसाल बनेगी?सरकारी थाली में जहर परोसा जा रहा है, और जिम्मेदार अब भी खामोश क्यों हैं?

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा