LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teacher News: दो गुरु जी पर बड़ा एक्शन,सीधे निलंबित करने का आदेश, यह करते पकड़े गए ...

Bihar Teacher News: कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

Bihar Teacher News
दो शिक्षक निलंबित- फोटो : social Media

Bihar Teacher News: बिहार में  एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब जिला शिक्षा पदाधिकारी  ने औचक निरीक्षण के दौरान दो शिक्षकों को कर्तव्य में लापरवाही बरतते हुए पाया। यह घटना मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के कोकीलवारा विद्यालय में हुई, जहां जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान एक शिक्षक को कक्षा में सोते हुए और दूसरी शिक्षिका को बिना सूचना के अनुपस्थित पाया। इस अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता के आरोप में दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने TET परीक्षा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। कोकीलवारा विद्यालय में पहुंचने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी  को चौंकाने वाला दृश्य देखने को मिला। शिक्षक बजरंगी साह कक्षा में खर्राटे लेते हुए सो रहे थे, जबकि उनकी ड्यूटी परीक्षा के दौरान निगरानी की थी।

Diarch GO

वहीं, दूसरी ओर सौम्या पांडेय, जो एक BPSC शिक्षिका हैं, बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाई गईं। उनकी अनुपस्थिति ने भी स्कूल प्रशासन और परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए।जिला शिक्षा पदाधिकारी  ने दोनों शिक्षकों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने का आदेश जारी किया। निलंबन का आधार अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही था।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के इस कदम को शिक्षा विभाग में सख्ती का संदेश माना जा रहा है। शिक्षा विभाग ने हाल के महीनों में शिक्षकों की लापरवाही और अनुशासनहीनता पर कड़ा रुख अपनाया है। निलंबित शिक्षकों के खिलाफ आगे की जांच की जा रही है, जिसमें उनके पक्ष को भी सुना जाएगा। हालांकि, प्रारंभिक तौर पर उनकी लापरवाही स्पष्ट होने के कारण निलंबन की कार्रवाई को उचित माना जा रहा है। इस घटना ने स्थानीय शिक्षक समुदाय में भी चर्चा का विषय बना हुआ है, और कई शिक्षक इसे एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।

NSIT
Nsmch

बहरहाल मुजफ्फरपुर के कोकीलवारा विद्यालय में TET के दौरान शिक्षकों की लापरवाही और DEO की त्वरित कार्रवाई ने शिक्षा विभाग की गंभीरता को दर्शाया है। बजरंगी साह और सौम्या पांडेय का निलंबन एक उदाहरण है कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

रिपोर्ट-मणिभूषण शर्मा