LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar School News: टीसी के नाम पर रिश्वतखोरी , एचएम पर लगे चढ़ावा लेने काआरोप, आखिर स्कूल में क्यों देनी पड़ रही थी घूस? जानिए पूरा सच

Bihar School News: शिक्षा के पवित्र मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में रिश्वतखोरी का कथित खेल सामने आया है, जहां टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है।

Bihar School News: टीसी के नाम पर रिश्वतखोरी , एचएम पर लगे च
टीसी चाहिए तो पैसे दो!- फोटो : reporter

Bihar School News: शिक्षा के पवित्र मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में रिश्वतखोरी का कथित खेल सामने आया है, जहां टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) देने के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगा है।मोतीहारी के तुरकौलिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित विद्यालय नरियरवा एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद शर्मनाक है। 

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्कूल के एचएम द्वारा एक अभिभावक से 300 रुपये की रिश्वत ली जा रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पैसे का लेन-देन किया जा रहा है और उसे कागज में मोड़कर रखा जा रहा है। यही नहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि टीसी के नाम पर 300 से 500 रुपये तक की वसूली की जाती है, जबकि जन्मतिथि सुधार जैसे कामों के लिए 500 से 700 रुपये तक लिए जाने की बातें सामने आ रही हैं।

Diarch GO

इस कथित वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कह रहे हैं कि “जब शिक्षा के मंदिर में ही भ्रष्टाचार होगा तो बच्चे क्या सीखेंगे?” कई लोगों ने यहां तक कहा कि अगर बच्चों से बचपन में ही रिश्वत का लेन-देन करवाया जाएगा, तो वे भविष्य में भी इसी सोच को आगे बढ़ाएंगे।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसके बावजूद मामला तूल पकड़ चुका है। लोग दोषी पाए जाने पर संबंधित एचएम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि बिना चढ़ावा दिए स्कूल से टीसी मिलना मुश्किल हो गया है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है, क्योंकि मामला सीधे तौर पर शिक्षा व्यवस्था की साख से जुड़ा हुआ है।

रिपोर्ट- मणिभूषण शर्मा