LATEST NEWS

  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट, शांति समितियों के साथ बैठक
  • पटना समेत विभिन्न जिलों में दुर्गापूजा और विजयादशमी की तैयारियां तेज: पटना, कैमूर और गया में प्रशासनिक हाई-अलर्ट,

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में

  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी
  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी परीक्षा
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड,

Bihar School News: बिहार में रसिक मिजाज गुरुजी की कारगुजारी, कमर तोड़ ठुमकों से कक्षा तक का खेल उजागर,सवालों के घेरे में शिक्षा विभाग की चुप्पी

Bihar School News: आर्केस्टा की चकाचौंध, अश्लील गानों पर कमर तोड़ ठुमके, नोटों की गड्डियों की बरसात और फिर वही शिक्षक सरकारी स्कूल में बच्चों से हाथ-पैर दबवाता नज़र आए यह कोई फिल्मी पटकथा नहीं, बल्कि...

Motihari Education Dept Soft on Teacher Accused of Obscene D
बिहार में रसिक मिजाज गुरुजी की कारगुजारी- फोटो : reporter, X

Bihar School News: बिहार में इन दिनों शिक्षा नहीं, बल्कि शर्मनाक तमाशा सुर्ख़ियों में है। आर्केस्टा की चकाचौंध, अश्लील गानों पर कमर तोड़ ठुमके, नोटों की गड्डियों की बरसात और फिर वही शख़्स सरकारी स्कूल में बच्चों से हाथ-पैर दबवाता नज़र आए यह कोई फिल्मी पटकथा नहीं, बल्कि मोतीहारी ज़िले के हरसिद्धि प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कन्छेदवा के सहायक शिक्षक मधुसूदन सिंह पर लगे गंभीर आरोप हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने जैसे ही पर्दा उठाया, ज़िले में हड़कंप मच गया। वीडियो में कथित शिक्षक आर्केस्टा नर्तकी के साथ मंच पर अश्लील अंदाज़ में नाचते और दूसरी क्लिप में स्कूल कक्षा के भीतर मेज़ पर पैर रखकर बच्चों से हाथ-पैर दबवाते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ़ शिक्षक आचरण, बल्कि बिहार सरकारी सेवक नियमावली 1976 की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाता है।

Diarch GO

मामला तूल पकड़ते ही 29 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने कार्यालय पत्रांक 3089 जारी कर 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया। पत्र में साफ लिखा गया कि यह कृत्य सरकारी सेवा नियमों के प्रतिकूल है और समय पर जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।लेकिन यहीं से शुरू हुआ फाइलों का अंडरग्राउंड खेल।

स्पष्टीकरण दिए 10 दिन से ज़्यादा बीत चुके हैं, मगर कार्रवाई का नामोनिशान नहीं। न निलंबन, न विभागीय जांच—सिर्फ़ सन्नाटा। ज़िले में अब चर्चा शिक्षा से ज़्यादा “सेटिंग-गेटिंग”, राजनीतिक पकड़ और लिफ़ाफ़ा सिस्टम पर हो रही है। दबे जुबान लोग कह रहे हैं कि रसिक मिज़ाज गुरुजी पर विभाग इसलिए मेहरबान है क्योंकि ऊपर तक मजबूत पकड़ है।

NSIT
Nsmch

कहीं यह वही पुराना खेल तो नहीं जहाँ दोषी बच निकलता है और सिस्टम तमाशबीन बना रहता है? सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर आम कर्मचारी होता तो क्या 24 घंटे में ही निलंबन नहीं हो जाता?

आज मोतीहारी में हर चाय की दुकान, हर चौक-चौराहे पर एक ही सवाल गूंज रहा है कि जब गुरु ही गुनाहगार बन जाए, तो बच्चों का भविष्य कौन संभाले?शिक्षा विभाग की खामोशी अब खुद कटघरे में खड़ी है।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार