LATEST NEWS

  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण, DM ने किया स्थल का निरीक्षण
  • Bihar News : भागलपुर-मुंगेर के बीच तीसरी रेल लाइन की तैयारी तेज, 60 एकड़ भूमि का होगा अधिग्रहण,

  • Gunja Kumari Death Case Muzaffarpur
  • Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! गुंजा की मौत के बाद भड़के मायके वाले, दरवाजे

  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना
  • Bihar News : 'हमारे पूर्वज दफन हैं, मजार टूटने नहीं देंगे', दरभंगा में गरजे सांसद पप्पू यादव, सरकार

  • Sudhakar Singh vs IPS Kundan Krishnan Defamation Notice
  • Bihar Politics:आरजेडी सांसद को माफी मांगने और 5 करोड़ हर्जाने की मांग को लेकर आईपीएस कुंदन कृष्णन ने

  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष का जाना हालचाल
  • Bihar News : पटना स्थित IGIMS पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा उपाध्यक्ष

Bihar Teacher News: हद है! शिक्षा विभाग के अधिकारी ने मृत और सेवानिवृत शिक्षक पर दिया कार्रवाई करने का आदेश,स्पष्टीकरण भी मांग लिया..

Bihar teacher News: मोतिहारी में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक अजीब फरमान जारी कर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। शिक्षा विभाग ने एक वर्ष पूर्व निधन हो चुके और सेवानिवृत्त शिक्षक से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

Bihar Teacher News
शिक्षा विभाग का अजब-गजब कारनामा- फोटो : social Media

Bihar teacher News: पूर्वी चंपारण जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का एक अजीब फरमान जारी कर सुर्खियां बटोर रहीं  हैं। विभाग ने एक वर्ष पूर्व निधन हो चुके और सेवानिवृत्त शिक्षक से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा  है। डीईओ ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज न करने पर सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने की मांग की है,कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

मोतिहारी के अरेराज प्रखंड में यूएमएस गोबिंदगंज गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका उर्मिला कुमारी, जिनकी मृत्यु लगभग एक वर्ष पहले हो चुकी थी, का नाम हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए स्पष्टीकरण पत्र में शामिल किया गया है। यह पत्र उन 969 शिक्षकों को भेजा गया है जो ई-शिक्षा पोर्टल पर अनुपस्थित पाए गए थे।इसी तरह, उमित मध्य विद्यालय कन्धी के शिक्षक श्रीधर कुमार झा का नाम भी अनुपस्थित लोगों में है, जिनका निधन कुछ महीने पहले हुआ था। डीईओ ने अप्रैल में ई-शिक्षा कोष ऐप पर शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की थी।जिला शिक्षा अधिकारी ने इन शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है, अन्यथा कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जांच के दौरान पाया गया कि कई शिक्षक अनुपस्थित थे या बिना अनुमति के “ऑन ड्यूटी“ दर्ज कर रहे थे।

Diarch GO

बता दें डीईओ के स्पष्टीकरण में क्रमांक 52 पर शिक्षिका उर्मिला कुमारी का नाम शामिल है, जिनका निधन लगभग एक वर्ष पूर्व हो चुका है। इससे पहले, विभाग ने मोतिहारी में एक दिवंगत शिक्षिका को प्रशिक्षण के लिए आमंत्रित किया था, जिसके परिणामस्वरूप विभाग की काफी आलोचना हुई थी। यह घटना मोतिहारी के डायट भवन से संबंधित है, जहां 250 शिक्षकों के लिए एफएलएन और आईसीटी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। इस प्रशिक्षण के लिए जारी सूची में क्रमांक 22 पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय भगवानपुर कोटवा में कार्यरत शिक्षिका रानी कुमारी का नाम भी है, जिनका पिछले वर्ष कैंसर के कारण निधन हो गया। उल्लेखनीय है कि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने ई-शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 969 अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। इस स्पष्टीकरण सूची में क्रमांक 52 पर यूएमएस गोबिंदगंज गर्ल्स अरेराज की शिक्षिका उर्मिला कुमारी का नाम भी शामिल है।

लोग इस बात पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं कि एक वर्ष पहले मृत शिक्षिका का नाम कैसे सूचीबद्ध किया गया और शिक्षा विभाग को उनकी मृत्यु की जानकारी क्यों नहीं थी।

NSIT
Nsmch