LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher News :स्कूल में जूतम पैजार करना पड़ा महंगा, इस विद्यालय के सभी शिक्षक सस्पेंड, बड़का साहेब की सख्त कार्रवाई से शिक्षा महकमें में मचा हड़कंप

Bihar Teacher News : विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस प्रकार सार्वजनिक रूप से झगड़ा करने की घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया था।...

Bihar Teacher News
सभी शिक्षक सस्पेंड- फोटो : Reporter

Bihar Teacher News : न्यूज़ फॉर नेशन पर प्रसारित खबर का बड़ा असर हुआ है। जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लगार में कार्यरत सभी शिक्षकों को जिलाधिकारी खगड़िया द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले न्यूज़ फॉर नेशन ने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा और अन्य शिक्षिकाओं - नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी तथा सायशा खातून के बीच हुए विवाद का समाचार प्रमुखता से दिखाया था। वीडियो में सभी शिक्षिकाएं आपस में उलझती और एक दूसरे के बाल खींचती हुई नजर आई थीं। इस घटना के पीछे प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा पर यह आरोप लगाया जा रहा था कि वह विद्यालय में उपस्थित बच्चों की संख्या से अधिक उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज करती थीं, जिसको लेकर शिक्षिकाओं के बीच विवाद बढ़ गया था।

यह घटना 11 मार्च को घटित हुई थी, जब प्रधानाध्यापिका रंजू शर्मा विद्यालय पहुंची थीं। उस समय विद्यालय की सहायक शिक्षिकाएं नेहा कुमारी, खुशबू कुमारी और सायशा खातून उनसे उलझ गईं। इस विवाद में रंजू शर्मा के पति राजाराम शर्मा भी शामिल हो गए थे। ग्रामीणों द्वारा परबत्ता थाना को सूचित किए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया था।

विद्यालय के शिक्षकों द्वारा इस प्रकार सार्वजनिक रूप से झगड़ा करने की घटना ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया था। न्यूज़ फॉर नेशन ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अब जाकर प्रशासन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की है। आखिरकार, जिलाधिकारी खगड़िया ने प्राथमिक विद्यालय लगार में कार्यरत सभी शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अमित कुमार