LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar education news: शिक्षा के मंदिर में गुरुजी की गुंडागर्दी, टीसी देने के नाम पर छात्रों से मटन-भोज पर बवाल, ग्रामीणों का हंगामा

Bihar education news: टीसी के बदले कथित तौर पर पार्टी मांगने का खेल उजागर हुआ है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश की आग भड़का दी है।....

Katihar Teacher accused of bullying students asked for feast
टीसी के बदले दावत - फोटो : reporter

Bihar education news: कटिहार के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शिक्षा के मंदिर की साख पर गहरा दाग लगा दिया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुशहा में टीसी (स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र) के बदले कथित तौर पर पार्टी मांगने का खेल उजागर हुआ है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश की आग भड़का दी है।

मामला तब सामने आया जब आठवीं पास एक छात्रा ने आरोप लगाया कि शिक्षकों ने टीसी जारी करने के बदले उससे दावत की डिमांड की। दबाव इतना था कि छात्रा को अपने घर से मटन, मछली, चावल समेत कई लजीज पकवान बनवाकर स्कूल लाना पड़ा। इसके बाद विद्यालय परिसर में ही दावत-ए-जश्न सजी और कथित तौर पर शिक्षकों ने जमकर लुत्फ उठाया।

Diarch GO

जैसे ही इस गुरुजी के गैंग की करतूत गांव में फैली, माहौल गरमा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और जमकर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि गरीब परिवारों के बच्चों पर इस तरह का दबाव बनाना सरासर ज्यादती है। शिक्षा के घर में इस तरह की हरकत ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हालात इतने बिगड़ गए कि स्कूल परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। नारेबाजी, बहस और आरोप-प्रत्यारोप के बीच माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का साफ कहना था कि अगर बच्चों के भविष्य से इस तरह का खिलवाड़ होगा, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आया। आजमनगर बीडीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरोज कुमार और थाना अध्यक्ष नीरज कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह भीड़ को शांत कराया और मामले की जांच का भरोसा दिया।

NSIT
Nsmch

वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि छात्रा के आरोपों की आंशिक पुष्टि खुद शिक्षकों द्वारा भी की जा रही है, जिससे मामला और भी पेचीदा हो गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए, तो दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे इलाके में इस टीसी के बदले दावत वाले कांड की चर्चा जोरों पर है। लोग सवाल उठा रहे हैं क्या अब शिक्षा भी सौदेबाजी का अड्डा बन गई है? और क्या इस मामले में सच सामने आने के बाद कोई बड़ा एक्शन होगा या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह