LATEST NEWS

  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • सुपौल में दर्दनाक हादसा: मकान निर्माण के दौरान राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में दर्ज हुई प्राथमिकी
  • Bihar News : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री का फेसबुक अकाउंट साइबर अपराधियों ने किया हैक, थाने में

  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों को कड़ी चेतावनी
  • दुर्गापूजा को लेकर नवादा प्रशासन अलर्ट: DM और SP ने अर्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, हुड़दंगियों

  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड, इस दिन से होगी परीक्षा
  • Bihar News : बिहार बोर्ड ने जारी की STET 2026 की तारीखें, 18 अक्टूबर को आएंगे एडमिट कार्ड,

  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से की समर्थन की अपील
  • नवादा में मंत्री विजय सिन्हा ने NDA प्रत्याशियों के समर्थन में भरी हुंकार, स्नातक और शिक्षक मतदाताओं से

Bihar School News: बच्चे को क्लासरूम में बंद कर चले गए हेडमास्टर-टीचर, खिड़की में घंटों फंसा रहा मासूम, सरकारी स्कूल में बड़ी लापरवाही

Bihar School News: एक हैरान करने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल में एक बच्चे को हेडमास्टर और स्टाफ ने गलती से क्लासरूम में बंद कर दिया।

Bihar School News
क्लास में बंद रहा बच्चा, खिड़की में फंसा घंटों रोता रहा- फोटो : reporter

Bihar School News: एक हैरान करने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल में एक बच्चे को हेडमास्टर और स्टाफ ने गलती से क्लासरूम में बंद कर दिया। कटिहार से आई यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करने वाली है। नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ताजगंज फसिया में क्लास 3 के छात्र समर को स्कूल स्टाफ ने कक्षा में ही छोड़कर मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और घर चले गए। मासूम बच्चा पढ़ते-पढ़ते नींद में सो गया था और स्टाफ ने यह तक नहीं देखा कि सभी छात्र बाहर निकल चुके हैं या नहीं।


Diarch GO

जैसे ही स्कूल का गेट बंद हुआ, बच्चा नींद से जागा और डर के मारे चिल्लाने लगा। लेकिन उसकी आवाज़ किसी ने नहीं सुनी। घबराहट में उसने खिड़की के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश की और लोहे की ग्रील में बुरी तरह फंस गया। वह घंटों तक वहीं अटका रहा, चीखता-चिल्लाता रहा।

NSIT
Nsmch

शाम तक जब समर घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने खोजबीन शुरू की और स्कूल पहुंचे। वहां से बच्चे की चीख-पुकार सुनकर लोग दंग रह गए। स्थानीय लोग तुरंत इकट्ठा हो गए और स्कूल का ताला तोड़कर कक्षा के अंदर पहुंचे। बच्चे को खिड़की में फंसा देख सभी के होश उड़ गए। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को ग्रील से बाहर निकाला गया।

फिलहाल बच्चा सुरक्षित है, लेकिन इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है और कहा कि अगर समय रहते बच्चे को बाहर नहीं निकाला जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

प्रधानाध्यापक मो. छोटू और सभी कर्मियों की यह हरकत स्थानीय लोगों में गुस्से का कारण बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल गंभीर प्रशासनिक गलती है बल्कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए दोषी हेडमास्टर और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर स्कूल स्टाफ बिना यह सुनिश्चित किए कि सभी बच्चे बाहर निकल गए हैं, कैसे ताला लगाकर चले गए? यह लापरवाही मासूम की जान तक ले सकती थी।

इस घटना ने शिक्षा विभाग की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि अगर स्कूल प्रशासन पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो यह घटना आने वाले समय में और बड़ी त्रासदी का कारण बन सकती है।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह