LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar Teacher News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद शिक्षक ने मांगी इजाजत, अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को भावुक पत्र लिखकर जताई ये मंशा

Bihar Teacher News:देशभक्ति की एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है।

Bihar Teacher News
शिक्षक ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र - फोटो : meta

Bihar Teacher News: बिहार के कैमूर जिले से देशभक्ति की एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हर भारतीय के दिल को गर्व से भर देती है। अधौरा प्रखंड के चफना उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक वैभव किशोर ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य अभियान में सहयोग करने की अनुमति मांगी है। उन्होंने बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को एक भावुक पत्र लिखकर अपनी मंशा जताई है।

उन्होंने खुद को एक जिम्मेदार नागरिक और प्रशिक्षित शिक्षक बताते हुए कहा कि उनके पास NCC का 'C' सर्टिफिकेट, रोवर/रेंजर प्रशिक्षण और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का अनुभव है। ये योग्यताएं उन्हें आपात स्थिति में देश की सेवा के लिए सक्षम बनाती हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ा तनाव

यह अनुरोध ऐसे समय पर आया है जब 7 मई को भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में नौ आतंकी ठिकानों पर हमले किए गए थे। इस कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है, और युद्ध की आशंका जताई जा रही है।वैभव किशोर ने कहा कि यदि देश को जरूरत हो, तो वे शिक्षक की भूमिका से बढ़कर देश के सिपाही बनकर सेवा करना चाहते हैं।

शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल शिक्षा विभाग या अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ की ओर से वैभव किशोर के पत्र पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन यह पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और लोग वैभव की देशभक्ति की सराहना कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch